बिजनोर

Lockdown का उल्लंघन करने वालों पर आसमान से भी नजर रख रही UP Police

Highlights: -बिजनौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अब तक 16 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं -शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर अब और सख्ती बरती जाएगी -तीसरी आंख के माध्यम से शहर और हॉट स्पॉट जगहों पर नजर रखी जाएगी
less than 1 minute read
Apr 29, 2020
screenshot_from_2020-04-29_13-27-02.jpg

बिजनौर। जनपद में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों पर नजर रखने के लिए और लॉक डाउन के नियम को पालन कराने के लिए ड्रोन से नजर रख रहा है। जनपद बिजनौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अब तक 16 हॉट स्पॉट बनाए गए हैं। शहर में लॉक डाउन का उल्लंघन होने पर जिला प्रशासन अब तीसरी आँख के माध्यम से शहर और हॉट स्पॉट जगहों पर नजर रख रहा है। जनपद में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 29 हो गई है।

दरअसल, लॉकडाउन के नियम को लेकर जहां प्रशासन द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है तो वहीं लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर घर से बाहर निकलने वालों पर प्रशासन द्वारा अब ड्रोन से नजर रखी जा रही है। उल्लंघन करने वालों पर अब प्रशासन नजर रखकर उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा।

जनपद बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के मोहल्ला शाह चंदन में एक निजी चिकित्सक कोरोना से मेरठ मेडिकल कॉलेज में संक्रमित मिला था। वहीं चिकित्सक की पत्नी भी आज कोरोना से संक्रमित मेरठ में मिली है। यह दोनों मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्तियां है।जनपद बिजनौर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब 29 हो गई है।

Updated on:
29 Apr 2020 01:30 pm
Published on:
29 Apr 2020 01:30 pm