ग्रामीणों के इस दावे की पुष्टि खुद एसएसपी ने एक बयान जारी कर की थी, लेकिन कत्ल के कुछ घण्टे बाद ही डीएम ने एक बयान जारी कर कहा कि मुरारी ने साधुओं की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर की। वहीं, हत्याकांड की सूचना के बाद दोनों साधुओं के परिजन भी शिव मंदिर पहुंच गए हैं। साधुओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शाम करीब साढ़े चार बजे शिव मंदिर परिसर में दोनों साधुओं को उनके अनुयायियों ने समाधि दी।