दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि अनूपशहर के प्रोग्राम में शिव मंदिर चौराहे के पास गुड्डू पंडित मौज-मस्ती के लिए टहल रहे थे। हालांकि, गुड्डू पंडित ने दावा किया है कि उन्होंने अपने समर्थकों से कहकर अपराधी को पकड़वाया। उनका कहना है कि जनपद में दो साधुओं की हत्या हो जाए और वह वहां न जाएं ऐसा हो नहीं सकता। हालांकि, पूर्व विधायक दावा कर रहे हैं कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।