बिजनौर. जिले के अलग थाना क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रिमत मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। जनपद बिजनौर में सोमवार तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। वहीं, जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक भी कोरोना से संक्रिमत मिले हैं। ये चिकित्सक इलाज के दौरान कोरोना संक्रिमत हुए थे। इनके मिलने के बाद जनपद में कोरोना मरीजो की संख्या अब बढ़कर 28 हो गई है। कोरोना संक्रिमत मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने कायस्थान मोहल्ले के 1 किलो मीटर के दायरे को पूरी तरीके से सील कर दिया है।