23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Noida / Twitter से लेकर जमीन तक एक्टिव नजर आ रहे नोएडा विधायक, रोज हजारों की कर रहे मदद

Twitter से लेकर जमीन तक एक्टिव नजर आ रहे नोएडा विधायक, रोज हजारों की कर रहे मदद

Highlights: -नोएडा विधायक पंकज सिंह लगातार लोगों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क साध रहे हैं -विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं व एक्टिव मेंबरों से भी संपर्क में हैं -सोशल मीडिया पर लोग पंकज सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Apr 2020, 5:24 PM IST

ewixwuaueaypghx.jpeg

नोएडा। लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को पेरशानी न हो, इसके मद्देनजर सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव नजर आ रहे हैं। इस कड़ी में नोएडा विधायक पंकज सिंह की बात करें तो वह अपने क्षेत्र के अलावा भी लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के जनरल सेक्रेटरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे होने के नाते इनका दायरा और बढ़ जाता है। जिसको वह बखूबी निभा रहे हैं। ट्विटर से लेकर जमीन तक वह पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहे हैं। यही कारण है कि लोग जमकर उन्हें ट्विटर पर बधाई भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन में शराब की हो रही होम डिलीवरी, 400 की बोतल बेची जा रही 1500 में

500 परिवारों को उपलब्ध करा रहे राशन

नोएडा विधायक पंकज सिंह रोजाना करीब 500 परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करा रहे हैं। जिसमें 15 दिन का आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले होते हैं। इसके अलावा शहर में करीब रोज 5000-6000 लोगों को भोजन का पैकेट दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी जी की 'कोई भूखा नहीं सोएगा' मुहिम को हमारी टीम बाखूबी आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: एक दिन में 7 डिग्री तापमान कम होने पर टूटा 12 साल पुराना रिकार्ड, अब फिर बारिश की चेतावनी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कर रहे संवाद

विधायक पंकज सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसके अलावा वह नोएडा की सभी एनजीओ के साथ-साथ शहर के आरडब्ल्यूए और सभी एक्टिव मेंबर्स के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वह लोगों से उनके इलाकों की समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर उन्हें प्रशासन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

ट्विटर बना अहम हथियार

ट्विटर पर भी पंकज सिंह पूरी तरह एक्टिव हैं। अब तक वह सैकड़ों ऐसे लोगों की मदद कर चुके हैं जिन्होंने उनसे ट्विटर पर मदद मांगी। इसमें सबसे ज्यादा राशन पहुंचाने और दूसरे जिलों में जाने के लिए पास उपलब्ध कराने के मामले हैं। जो भी लोग उन्हें ट्विटर पर टैग करते हुए मदद की गुहार लगाते हैं, उनकी मदद करने में विधायक की टीम तुरंत जुट जाती है।