मेरठ। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के दौरान घरों में कैद लोग मौसम में बदलाव भी खूब देख रहे हैं। अप्रैल में एसी, कूलर नहीं बल्कि लोग बारिश से कम हुए तापमान में पंखा चलाने से भी परहेज कर रहे हैं। पर्यावरण और मौसम में आए इस बदलाव का असर अभी और भी देखने को मिलेगा। अगले सप्ताहभर में वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।