ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पुलिस को मुखबिर की सूचना पर हरियाणा से लगती सीमा पर क्षेत्र के गांव सिरौली बांगर के जंगल में हरियाणा राज्य की सीमा पर अवैध रूप से शराब तैयार करते हुए दो लोगों ताराचंद और कमल को दबोच लिया। इनके पास से 60 लीटर अवैध देशी शराब, बरामद किया गया है, जबकि भट्टी पर तैयार हो रही 500 लीटर शराब को नष्ट पर शराब बनाने के पुकानों को जब्त कर लिया है। उधर, कासना पुलिस ने 5 लीटर शराब के साथ हरेन्द्र नाम तस्कर को गिरफ्तार किया, जबकि थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने 5 लीटर के साथ हरी गोपाल को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे 2 किलो यूरिया भी बरामद किया गया है।