बिजनोर

Video: एक छोटी सी लापरवाही से पिता और इकलौते बेटे की मौत, मां घायल

अगर यह ट्रैफिक नियमों का पालन करते तो शायद इनकी जान बच सकती थी
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 11:18 AM IST
bijnore

बिजनौर। एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार पर बहुत भारी पड़ी। इस कारण जहां पिता व पुत्र की मौत हो गई, वहीं मां भी घायल हो गई है। मामला हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू रोड का है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्‍कर मार दी। इससे उस पर सवार पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबक‍ि मां घायल हो गई। इन लोगों की लापरवाही यह थी कि किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था और तीनों की एक ही बाइक पर सवार थे। अगर यह ट्रैफिक नियमों का पालन करते तो शायद इनकी जान बच सकती थी। वहीं, सूचना पाक‍र मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस ने पिता-पुत्र के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल बिजनौर भि‍जवा दिया है।

शादी से लौट रहे थे तीनों
पुलिस के अनुसार, जनपद के धामपुर के पहाड़ी दरवाजा के रहने वाले सुभाष अपने बेटे पीयूष और पत्‍नी कृष्णा के साथ बाइक से बिजनौर में एक शादी में शिरकत करने आए थे। पीयूष की उम्र 18-19 साल बताई जा रही है। वह उनका इकलौता बेटा था। गुरुवार देर शाम तीनों लोग मोटरसाइकिल से अपने घर धामपुर लौट रहे थे। हल्दौर के पास झालू रोड पर सामने से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में सुभाष और पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्‍णा को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस
डॉक्टर रामकुमार ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, इस सूचना के बाद सुभाष के घर पर मातम छा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ताजमहल पर आजम के इस बयान से खुश हो जाएंगे भाजपा नेता और हिंदू संगठन- देखें वीडियो

Updated on:
9 Feb 2018, 11:18 AM IST
Published on: