3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई
दर्दनाक: हादसे में मां-बेटे और चाचा की मौत
Play video

दर्दनाक: हादसे में मां-बेटे और चाचा की मौत

बाइक से तीनों दवा लेने जा रहे थे कि रास्ते में बोलेरो से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 8 Feb 2018, 7:46 PM IST

हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में तेज रफ्तार ने डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे 3 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। यहां बेकाबू तेज रफ़्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सावर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक बोलेरो के नीचे घुसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। घटना से घबराए बोलेरो सवार सभी लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मल्लावां थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी संतोष (30) पुत्र मिश्रीलाल उनकी मां उर्मिला (55) पत्नी मिश्रीलाल और महादेव (40) पुत्र किशोरी दवाई लेने के लिए मोटरसाइकिल से सीतापुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बघौली थाना क्षेत्र के माधवगंज मार्ग पर बन्नापुर गांव के पास पावर हाउस के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक कार के नीचे घुस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरा मृतक संतोष का चाचा बताया जा रहा है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शवों को बाहर निकाला और तलाशी ली। इस दौरान जेल में मिले कागजों के आधार पर तीनों की पहचान की गई। उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। एक घर में दो लाशें जाने से गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार सवार सभी लोग वहां छोड़कर फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई।