3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी खरीदते हैं बिग बाजार से सामान तो यह खबर पढ़कर आपके उड़ जाएंगे होश

शिप्रा मॉल के बिग बाजार में फूड विभाग ने मारा छापा, एक्सपायरी डेट की मिली कैंडी, अग्रवाल बीकानेर स्वीट्स के समोसे में भी गड़बड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Feb 2018, 2:48 PM IST

big bazar

गाजियाबाद। अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और सुपर मार्केट में शाॅपिंग करने के शौकिन है तो जरा संभलकर अपने शौक को पूरा करें। कहीं स्वाद के चक्कर में आपको अस्पताल न पहुंचना पड़ जाए। सुपर मार्केटों व ऑउटलेट में एक्सपायर डेट का सामान धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। नोएडा और दिल्ली से सटे इंदिरापुरम के शिप्रा मॉल के बिग बाजार में इसी तरीके का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक शख्स की शिकायत के बाद में फूड विभाग की टीम गुरुवार को ने छापेमार कारवाई करके बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की ऑरेज कैंडी को बरामद किया है। इसके अलावा पनीर में शिकायत मिलने के बाद में इसके सैंपल भी एकत्रित करके लैब टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि रिपोर्ट अगर निगेटिव आती है तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Propose Day 2018: राशि के अनुसार इस तरह करें प्‍यार का इजहार तो मिलेगी सफलता

मेरठ: दारोगा ने कार में बंधक बनाकर महिला कांस्टेबल से किया रेप, MMS भी बनाया

क्या है पूरा मामला

अमित पुत्र राकेश निवासी इंदिरापुरम अपने दोस्त के साथ में शिप्रा मॉल स्थित बिग बाजार में गए थे। वहां उन्होंने नीलगिरी के नाम से ऑरेज कैंडी के दो पैकेट खरीदे। चेक करने पर ये एक्सपायरी डेट के मिले। मामले की शिकायत खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर से की गई। इसके बाद में मामला संज्ञान में आने के बाद इस पर तुरंत एक्शन लिया गया।

देखें वीडियो- राजपाल यादव ने की सीबीआई जांच की मांग

देखें वीडियो- मंडप छोड़कर पेपर देने पहुंची दुल्‍हन

कार्रवाई से सकपकाए मौजूद लोग

शिप्रा मॉल के बिग बाजार में जैसे ही फूड विभाग के इंस्पेक्टर राजेश और उनकी टीम पहुंची तो बिग बाजार में मौजूद लोग सकपका गए। टीम ने कैंडी को चेक किया तो यहां पर दर्जनों पैकेट में ये एक्सपायरी मिली। एक पैकेट में करीब 125 ग्राम कैंडी होती हैं। विभाग के अधिकारियों ने अपनी निगरानी में इसको नष्ट कराया। इसके अलावा पनीर की भी शिकायत होने पर नमूनों को कलेक्ट करके लैब टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया।

वेलेंटाइन वीक के पहले दिन युवती ने ठुकराया प्रस्‍ताव तो गाल पर काटकर भागा युवक

सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ हुए खाप चाैधरी, कर दिया बड़ा ऐलान- देखें वीडियो

अग्रवाल बीकानेर स्वीट्स के समोसे में भी गड़बड़

फूड विभाग की टीम ने इसके अलावा इंदिरापुरम में ही अग्रवाल बीकानेर स्वीट्स नामक प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि यहां पर समोसों में खराब सामग्री के मिलाए जाने की शिकायत की गई थी। यहां पर भी सैंपल भरकर टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।

उत्‍तर प्रदेश के इन शहरों में मेट्रो चलाएगा अडानी ग्रुप

Auto Expo 2018 Live: मार्च से इन शहरों में दौड़ेंगी लग्जरी बसें, होटल जैसी मिलेगी सुविधा

अधिकारी का कहना

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि इंदिरापुरम में इंस्पेक्टर राजीव की अगुवाई में बिग बाजार और अग्रवाल बीकानेर स्वीट्स पर सैपलिंग की गई है। बिग बाजार में हिदायत दी गई है कि अगर दोबारा से कैंडी और अन्य एक्सपायर डेट का सामान मिला तो प्रतिष्ठान को सील कर दिया जाएगा। सैंपलों को लेब टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।