4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Auto Expo 2018 Live: मार्च से इन शहरों में दौड़ेंगी लग्जरी बसें, होटल जैसी मिलेगी सुविधा

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना को ध्यान में रखकर विकसित की गई हैं ये बसें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 8 Feb 2018, 1:12 PM IST

luxury buses

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे आॅटो एक्सपो 2018 के दूसरे दिन गुरुवार को कर्मिशयल वाहनों की लॉन्चिंग की गई। गुरुवार को टाटा और जेबीएम कंपनी ने लग्जरी बसें लॉन्‍च हुईं। इनकी खासियत यह है कि इसमें सफर के दौरान आपको होटल या घर जैसा अनुभव होगा। बस में खाने-पीने व सोने के साथ-साथ टाॅयलेट की भी सुविधा है। इतना ही इसमें महिलाओं की सुरक्षा को भी ध्‍यान में रखा गया है। ये बसें केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना को ध्यान में रखकर विकसित की गई हैं।

उत्‍तर प्रदेश के इन शहरों में मेट्रो चलाएगा अडानी ग्रुप

ब्राजील की कंपनी के सहयोग से तैयार हुई बस

टाटा मोटर्स के अधिकारियों की मानें तो बस में हर तरह की सुविधा मौजूद है। जल्‍द ही यह रोड पर उतार दी जाएगी। इसे रोड पर उतारने के लिए फेज-1 में देश के 10 शहरों को चुना गया है। शुरू में यह मुंबई, अहमदाबाद जैसे मेट्रो शहरों के साथ ही छोटे शहरों में भी चलेगी। उन्‍हाेंने बताया कि यह ब्राजील की मारकोपोलो कंपनी के सहयोग से तैयार की गई है। इससे पोल्यूशन भी कम होगा। हालांकि इसकी लॉन्चिंग में अगले साल होगी।

Propose Day 2018: राशि के अनुसार इस तरह करें प्‍यार का इजहार तो मिलेगी सफलता

बुजुर्गों व महिलाओं का रखा गया ध्‍यान

वहीं, जेबीएम कंपनी ने भी बेहतरीन बसों को रोड पर उतारा है। जेबीएम ने बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए लो फ्लोर के साथ ही रैम्प की भी व्यवस्था की है, जिससे ये आराम के साथ में बस में चढ़ सकें। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो फरवरी के अंत तक बस को मार्केट में उतार दिया जाएगा।

गजब- उत्‍तर प्रदेश के इस जिले में सज रहे मंडप पर नहीं मिले दूल्‍हा-दुल्‍हन

ये हैं खासियत

जीपीएस से जुड़ा पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम, जिससे जैसे ही काेई फोन करेगा तो फौरन उसकी लोकेशन मिल जाएगी। इसे महिलाओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखकर लगाया गया है। इसके अलावा इसमें व्हीकल हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और फायर डिटेक्शन एंड संप्रेशन सिस्टम लगे हुए है। इसमें इंडिपेंडेंट फ्रंट सस्पेंशन, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग ड्राइव सिस्टम, इनोवेटिव इलेक्ट्रिक सिस्टम और नीलिंग मैकेनिज्म जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Auto Expo 2018: कुछ ऐसी होगी यामहा की ड्राइवरलेस बाइक- देखें तस्‍वीरें

दिव्यागों के लिए भी है खास

जेबीएम कंपनी के अधिकारियों की मानें तो यह बस बुजुर्ग, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें दिव्यांगों को व्हीलचेयर की सुविधा दी गई है। साथ ही बस में रैम्प भी है। उतरने के दौरान रैम्प खुल जाएगा, ताकि दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला व बच्चे आराम के साथ बस से उतर सकें।

Auto Expo 2018: ड्रोन कैमरों से रखी जा रही नजर, इतने पुलिसकर्मी हुए तैनात

इन कपंनियों ने लॉन्च किए वाहन

गुरुवार को भी नए वाहनों की लॉन्चिंग की गई। क्‍लीवलैंड साइकल वर्क्‍स, एमफ्लक्स मोटर्स, लोहिया, ट्वेंटी टू मोटर्स, यूएम इंडिया, ग्रेवेस कॉटन, पिनकल और यूनिति कार कंपनी ने अपने वाहनों की लॉन्चिंग की।

देखें वीडियो- राजपाल यादव ने की सीबीआई जांच की मांग

देखें वीडियो- मंडप छोड़कर पेपर देने पहुंची दुल्‍हन

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश