बिजनोर

बैंक में रुपया जमा करने गये शख्स का फटा थैला आैर फिर

बैंक की सीसीटीवी फुटेज निकालने में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 8:02 PM IST
bijnor news

बिजनौर।हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू के पंजाब नैशनल बैंक मे रकम जमा करने आये युवक के थैले से सोमवार को दो लाख बत्तीस हजार रुपये पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। जिस को लेकर बैंक में सोमवार जमकर हंगामा हो गया।पीड़ित ने घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी ।जिस पर पुलिस ने बैंक प्रबंधक से मामले की जानकारी करते हुए सीसीटीवी की रिकाॅर्डिंग ले ली है। जिसमे एक नकाब पोश महिला पर शक जाहिर किया जा रहा है।

घर से इतनी रकम लेकर बैंक पहुंचा शख्स

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैक मे ग्राम गोपालपुर निवासी पूर्व प्रधान नरपाल सिंह पुत्र ब्रजपाल सिंह कल लगभग 12:30 बजे बैंक में रकम जमा करने आये था। पीड़ित का आरोप है कि बैंक में भीड़ बहुत थी।कैश काउन्टर के पास खड़े उक्त युवक के थैले पर किसी चोर ने हाथ साफ कर दिया।पीड़ित के अनुसार वह घर से सात लाख छत्तीस हजार रुपया लेकर बैंक आया था ।जब वह कैश काउन्टर पर कैश जमा करने पहुंचा तो पांच लाख चार हजार थैले में देख उसके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गर्इ। रकम को लेकर उसने बैंक मे हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई ।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि वो बैंक में कुल रकम सात लाख छत्तीस हजार रुपया लेकर पहुंच था। जिसमें की 2 लाख बत्तीस हजार रुपये पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।बाकी बची रकम को उसने बैंक मे जमा कर दिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी परवेन्द्र सिंह तोमर महिला सिपाही को साथ लेकर बैंक पहुंचे। बैंक प्रबंधक से घटना की जानकारी करते हुए सीसीटीवी की रिकाॅर्डिंग ले ली गई है। पूरे मामले की छानबीन कर चोर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Published on: