बीकानेर

राजस्थान निकाय चुनाव लॉटरी: बीकानेर में किसका बना काम और कौन हुआ मायूस? देखें वार्ड आरक्षण की पूरी सूची

बीकानेर में नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम सहित छह नगर पालिकाओं के वार्डों का आरक्षण लॉटरी से तय हुआ। 80 वार्डों वाले निगम में भी आरक्षण जारी किया गया। पर्ची निकलते ही कहीं खुशी तो कहीं मायूसी दिखी। कई पुराने पार्षदों को नई जमीन तलाशनी होगी।
4 min read
Aug 17, 2026
bikaner civic polls
बीकानेर के 80 वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई (पत्रिका फोटो)

बीकानेर: राजस्थान में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए सोमवार को जिले के एक नगर निगम सहित छह नगर पालिकाओं में वार्ड पार्षद पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। जिला कलक्टर सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर निशांत जैन की मौजूदगी में वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई।

खचाखच भरे कलक्टर सभाकक्ष में सबसे पहले नगर निगम बीकानेर के 80 वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। दो छोटी बच्चियों परिधि और युवानी ने लॉटरी के लिए पर्चियां निकाली। नगर निगम के बाद नगर पालिकाओं के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी निकलने के साथ सभा कक्ष में मौजूद अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में किसी के चेहरे पर हंसी नजर आई तो कोई मन अनुकूल लॉटरी न निकलने पर मायूस होकर सभा कक्ष से निकलते रहे।

ये लोग रहे मौजूद

लॉटरी निकालने के दौरान विधायक जेठानंद व्यास, विधायक ताराचंद सारस्वत, कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, नारायण झंवर, ओमप्रकाश मूंधड़ा, प्रहलाद सिंह मार्शल, राजकुमार किराडू, रमजान कच्छावा सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला कलक्टर कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू भी मौजूद रहे।

एक पर्ची अधिक निकली

नगर निगम की लॉटरी के दौरान ओबीसी श्रेणी की लॉटरी के दौरान एक पर्ची अधिक निकल गई। सोलह के स्थान पर सतरह पर्ची निकल गई। जिला कलक्टर ने सभी की राय से एक वार्ड की पर्ची को हटाया। वार्डों के आरक्षण को लेकर सोमवार को निकाली गई लॉटरी जहां कई पार्षदों के लिए खुशियों भरी रही, वहीं कई पार्षदों को मायूस करने वाली भी रही। विगत बोर्ड में पार्षद रहे कई पार्षदों को अब नई जमीन तलाशनी होगी। वहीं, पूर्व में निगम बोर्ड में पार्षद रहे कई जनप्रतिनिधियों को इस बार फिर से चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिल सकेगा।

इनका मैदान रहा कायम

नगर निगम में विगत बोर्ड में महापौर पद पर रही सुशीला कुमारी राजपुरोहित का वार्ड संख्या 14 है। गत चुनाव में यह वार्ड अनारक्षित महिला के लिए था। इस बार भी यह वार्ड अनारक्षित महिला ही रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष रही चेतना चौधरी का वार्ड संख्या 17 पूर्व में अनारक्षित महिला था, इस बार भी अनारक्षित महिला ही है।

कांग्रेस के जावेद पडिहार का वार्ड पिछली बार ओबीसी श्रेणी में था। इस बार अनारक्षित रहा है। उनके लिए इस बार भी मैदान खुला है। शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ का वार्ड विगत बार अनारक्षित महिला था। इस बार भी अनारक्षित महिला है। निगम में उप महापौर रहे राजेन्द्र पंवार का वार्ड 49 पिछली बार अनारक्षित था। इस बार ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गया है।

सोशल मीडिया पर जताने लगे दावेदारी

वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकलने के साथ ही विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरने के लिए अनेक संभावित उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर अपनी फोटो सहित संभावित उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोकने की मंशा जाहिर कर दी है।

नगर निगम, बीकानेर, कुल वार्ड 80

  • अनुसूचित जाति: 9, 16, 45, 48, 71 और 77
  • अनुसूचित जाति महिला : 4, 5 और 33
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 3, 10, 15, 21, 29, 34, 39, 44, 46, 53 और 63
  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 1, 7, 20, 36 और 49
  • अनारक्षित : 62, 6, 64, 2, 55, 54, 41, 73, 24, 70, 35, 12, 32, 25, 52, 61, 27, 51, 38, 8, 11, 68, 13, 60, 80, 76, 58, 30, 67, 26, 37, 75, 18, 43, 31, 22 और 50
  • अनारक्षित महिला : 19, 72, 78, 66, 74, 17, 47, 42, 57, 69, 23, 59, 65, 40, 28, 79, 56 और 14

नगर पालिका देशनोक, कुल वार्ड 25

  • अनुसूचित जाति : 10, 3, 5 और 16
  • अनुसूचित जाति महिला : 8 और 4 अन्य पिछड़ा वर्ग : 07,13,23
  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 18 और 21
  • अनारक्षित : 6, 9, 2, 22, 11, 1, 20, 12 और 19
  • अनारक्षित महिला : 17, 25, 24, 14 और 15

नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़, कुल वार्ड 40

  • अनुसूचित जाति : 8, 19 और 25
  • अनुसूचित जाति महिला : 1
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 20, 4, 2, 31 और 16
  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 13, 18 और 29
  • अनारक्षित : 35, 3, 23, 40, 7, 30, 36, 33, 15, 39, 32, 17, 34, 37, 22, 28, 5, 21 और 12
  • अनारक्षित महिला : 38, 24, 6, 14, 11, 26, 27, 9 और 10

नगर पालिका नोखा, कुल वार्ड 45

  • अनुसूचित जाति : 13, 11 और 34
  • अनुसूचित जाति महिला : 10 और 20
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 36, 31, 7, 25, 2 और 14
  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 15, 21 और 28
  • अनारक्षित : 42, 4, 37, 38, 40, 24, 8, 33, 44, 23, 18, 29, 19, 45, 1, 16, 39, 41, 9, 3 और 27
  • अनारक्षित महिला : 26, 6, 5, 30, 35, 17, 32, 43, 22 और 12

नगर पालिका खाजूवाला, कुल वार्ड 20

  • अनुसूचित जाति : 3 और 6
  • अनुसूचित जाति महिला : 1
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 7, 8 और 15
  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 16
  • अनारक्षित : 20, 9, 5, 10, 11, 13, 17, 19 और 18
  • अनारक्षित महिला : 4, 12, 2 और 14

नगर पालिका लूणकरणसर, कुल वार्ड 35

  • अनुसूचित जाति : 16, 1, 23 और 20
  • अनुसूचित जाति महिला : 30 और 2
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 6, 13, 15, 25 और 34
  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 29 और 31
  • अनारक्षित : 7, 11, 5, 10, 18, 4, 22, 17, 33, 19, 26, 8, 14, 3 और 27
  • अनारक्षित महिला : 35, 9, 24, 28, 12, 21 और 32

नगर पालिका नापासर, कुल वार्ड 25

  • अनुसूचित जाति : 7, 6, 3 और 4
  • अनुसूचित जाति महिला : 8 और 15
  • अन्य पिछड़ा वर्ग : 9, 24 और 20
  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला : 1 और 22
  • अनारक्षित : 12, 23, 5, 25, 16, 13, 10, 21 और 19
  • अनारक्षित महिला : 14, 2, 18, 17 और 11
Updated on:
17 Aug 2026 09:55 pm
Published on:
17 Aug 2026 09:55 pm