17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा नगर परिषद: 60 वार्डों का आरक्षण लॉटरी से तय, 12 वार्ड महिलाओं के लिए अनारक्षित

बांसवाड़ा नगर परिषद के आगामी चुनावों के लिए 60 वार्डों का वर्गवार आरक्षण लॉटरी से तय कर दिया गया है। इनमें 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ST, SC और OBC वर्गों के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
banswara nagar parishad ward reservation

बांसवाड़ा नगर परिषद (पत्रिका फाइल फोटो)

Banswara Nagar Parishad Ward Reservation: बांसवाड़ा नगर परिषद के आगामी चुनावों को लेकर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 60 वार्डों के वर्गवार आरक्षण और लॉटरी प्रक्रिया का निर्धारण पूरा हो गया है। इस नई लॉटरी व्यवस्था के तहत सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व के साथ-साथ महिलाओं के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं।

वार्ड वार आरक्षण की सूची

  • अनुसूचित जनजाति (ST): वार्ड 1, 3, 16, 17, 46, 55
  • ST महिला: वार्ड 2, 15, 34
  • अनुसूचित जाति (SC): वार्ड 20, 21, 29
  • SC महिला: वार्ड 23
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): वार्ड 5, 10, 13, 25, 35, 47, 54, 58
  • OBC महिला: वार्ड 8, 12, 31, 53
  • अनारक्षित (महिला): वार्ड 6, 11, 14, 18, 30, 36, 39, 40, 45, 51, 59
  • अनारक्षित (सामान्य): वार्ड 4, 7, 9, 19, 22, 24, 26, 27, 28, 32, 33, 37, 38, 41, 42, 43, 44, 48, 49, 50, 52, 56, 57, 60

श्रेणीवार आरक्षण की स्थिति

श्रेणीकुल वार्ड संख्या
अनारक्षित (सामान्य)35
└ इनमें महिलाओं के लिए आरक्षित12
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)12
अनुसूचित जनजाति (ST)09
अनुसूचित जाति (SC)04
कुल वार्ड60

इच्छुक दावेदारों की तैयारियां तेज

लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शहर के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। कई दिग्गज जनप्रतिनिधियों के वार्ड महिलाओं या अन्य वर्गों के लिए आरक्षित हो जाने के कारण प्रत्याशियों को अब नए वार्डों की तलाश करनी पड़ सकती है। वहीं, आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।