बीकानेर

बीकानेर: एसपी ऑफिस के सामने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लगाई आग, 80 प्रतिशत झुलसा, जानें वजह

बीकानेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली।
less than 1 minute read
Mar 13, 2026
Feature image
घायल का उपचार करते नर्सिंगकर्मी। फोटो पत्रिका

बीकानेर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। यह व्यक्ति एसपी के कक्ष की तरफ दौड़ा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। यह व्यक्ति अपने परिवाद की सुनवाई नहीं होने से नाराज बताया जा रहा है।

खाजूवाला के चार बीजीएम भागू गांव निवासी 40 वर्षीय रामलाल मेघवाल ने एसपी ऑफिस के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद पुलिसकर्मियों और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने झुलसी अवस्था में रामलाल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक रामलाल करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर है। फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

पूरी तैयारी से आया था रामलाल

रामलाल एसपी कक्ष के बाहर बरामदे में लगी बैच पर आकर बैठ गया। उसने अपने पास रखे थैले में से बोतल निकाली और अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरा रामलाल तेजी से एसपी कक्ष की ओर बढ़ा। वहां खड़े पुलिसकर्मी और अन्य कार्मिक उसे बचाने के लिए दौड़े।

कर रहे है जांच

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि महिला के ब्लैकमेल करने संबंधी मामला है, जिसका रामलाल ने पूर्व में परिवाद दिया था। इस परिवाद में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने का समझौता-पत्र भी दिया। शुक्रवार को उसने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली, जिससे 80 फीसदी झुलस गया। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच कराई जा रही है।

Updated on:
13 Mar 2026 08:53 pm
Published on:
13 Mar 2026 08:53 pm