बीकानेर

बीकानेर की 2 बेटियों का कमाल, बाइक से किया 25 हजार किमी का सफर

Bikaner News : बीकानेर की 2 बेटियों का कमाल। 17 सितंबर को बाइक से देशभर की यात्रा पर निकली थी। दोनों बाइकर ने 86 दिन में 25 हजार किमी का सफर तय कर सबके सामने एक मिसाल पेश की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2024, 3:46 PM IST

Bikaner News : बीकानेर की 2 बेटियों का कमाल। बीकानेर की दो बेटियां बाइक पर सवार होकर 17 सितंबर को देशभर की यात्रा पर निकली थी। दोनों बाइकरों ने 86 दिन में 25 हजार किमी का सफर पूरा कर वापस बीकानेर आईं। इस यात्रा का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण-मानसिक स्वास्थ्य का संदेश आमजन देना था। शहर के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल पर परिवार और शहर के लोगो ने दोनों युवतियों को माला पहनकर स्वागत किया।

अपने शहर में यात्रा की आई परेशानियों को किया साझा

बीकानेर की बाइकर निर्मला गोदारा व अंजना राठौड़ ने यात्रा के दौरान आई परेशानियों के साथ यात्रा से जुडी बातों को साझा किया। निर्मला गोदारा व अंजना राठौड़ दिल्ली से उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण, मध्य भारत और गुजरात होते हुए राजस्थान वापस पहुंची है। दोनों राइडर्स ने बताया कि वे इससे पहले उन्होंने एक साथ विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क उमलिंगला की यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी की है।

अंजना टीचर व निर्मला बैंक अफसर

बाइकर अंजना राठौड़ जयपुर में अध्यापिका हैं। वहीं दूसरी बाइकर निर्मला गोदारा पंजाब नेशनल बैंक बड़ोदरा में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

Updated on:
12 Dec 2024, 3:46 PM IST
Published on: