बीकानेर

Bikaner: भरे बाजार मच गई अफरा-तफरी, मकान की छत पर पहुंचा सांड, वहीं से लगा दी छलांग, बाल-बाल बचे लोग

श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में एक सांड मकान की छत पर चढ़ गया और कुछ देर बाद नीचे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सांड किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026
Sridungargarh bull incident, Rajasthan stray cattle problem, bull jumps from roof, stray bull viral video, Sridungargarh market incident, Rajasthan animal menace, stray cattle in market, bull jump video Rajasthan, Rajasthan local news, stray animals problem Rajasthan, Sridungargarh news update, cattle menace in Rajasthan towns, viral bull video India, Rajasthan civic issues, Sridungargarh market chaos
मकान की छत पर चढ़ा हुआ सांड। फोटो- पत्रिका

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में बेसहारा पशुओं की समस्या नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बुधवार को मुख्य बाजार में एसबीआई शाखा के पास स्थित एक मकान की छत पर एक सांड चढ़ गया और कुछ देर बाद अचानक छत से नीचे छलांग लगा दी। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि सांड किसी व्यक्ति के ऊपर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड किसी तरह मकान की छत पर पहुंच गया था। नीचे खड़े लोग उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन अचानक उसने छत से छलांग लगा दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क हादसे भी हुए

गौरतलब है कि कस्बे के बाजार क्षेत्र सहित विभिन्न मोहल्लों में बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क और बाजार में घूमने वाले ये पशु कई बार यातायात में बाधा बनते हैं और आमजन के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। कई बार इनके कारण सड़क हादसे भी हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को चोट भी लगी हैं।

कलक्टर को बताई थी समस्या

मंगलवार को उपखंड कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर के समक्ष आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने कस्बे में बढ़ रही बेसहारा पशुओं की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि बेसहारा पशुओं के उचित प्रबंधन और उनके लिए स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि बाजार और सड़कों पर आमजन को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Published on:
11 Mar 2026 08:58 pm