बीकानेर

Mahatma Gandhi schools: मिली राहत, अब महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी मिलेगा “हिन्दी” का विकल्प

Students Relief: दोनों माध्यमों में कक्षाएं एक ही स्कूल में चलेंगी। जहां कक्षाओं की संख्या पर्याप्त होगी, वहां एक ही पारी में दोनों माध्यम चलेंगे। जहां कम कक्षाएं हैं, वहां दो पारी होंगी। पहली में अंग्रेजी और दूसरी में हिन्दी।

less than 1 minute read
Sep 25, 2025
Photo: AI

Rajasthan schools: बीकानेर. प्रदेश के 98 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में अब हिन्दी माध्यम से भी पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी कर कहा कि अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कठिन लगने पर विद्यार्थी को उसी स्कूल में हिन्दी माध्यम से पढऩे का विकल्प दिया जाएगा। दरअसल, अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरण के बाद विद्यार्थियों के लिए हिन्दी का विकल्प बंद हो गया था, जिससे परेशानी आ रही थी।

ये भी पढ़ें

Schools Holiday: बल्ले-बल्ले, राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में 3 दिन आ गया अवकाश, बंद रहेंगे सभी स्कूल

स्कूल संचालन का पैटर्न

दोनों माध्यमों में कक्षाएं एक ही स्कूल में चलेंगी। जहां कक्षाओं की संख्या पर्याप्त होगी, वहां एक ही पारी में दोनों माध्यम चलेंगे। जहां कम कक्षाएं हैं, वहां दो पारी होंगी। पहली में अंग्रेजी और दूसरी में हिन्दी।

एक ही प्राचार्य करेंगे पूरे विद्यालय का संचालन

एक ही प्राचार्य पूरे विद्यालय का संचालन करेंगे, समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। मंत्रालयिक स्टाफ, पुस्तकालयाध्यक्ष, पीटीआई, लैब सहायक, लैब सेवक, कंप्यूटर अनुदेशक सभी एक ही विद्यालय के लिए होंगे। भाषा विषय शिक्षक विशेष चयन प्रक्रिया से लिए जाएंगे और दोनों माध्यमों में पढ़ाएंगे। अन्य विषयों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम के अलग-अलग पद सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें

4th Grade Exam Result: बड़ा अपडेट, 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कब आएगा परिणाम ?

Updated on:
25 Sept 2025 11:25 am
Published on:
25 Sept 2025 11:23 am
Also Read
View All

अगली खबर