बाइक

यंगस्टर्स के लिए सबसे ज्यादा खास हैं ये नए स्कूटर्स

आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतरीन साबित होंगे ये स्कूटर्स, इनकी खासियत है ये कि ये स्कूटर्स काफी हाइटेक हैं और बाइक से भी ज्यादा शानदार हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2018, 3:12 PM IST
Scooters
यंगस्टर्स के लिए सबसे ज्यादा खास हैं ये नए स्कूटर्स

अगर आप कोई नया स्कूटर खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको चार बेहतरीन स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो कि आपके लिए सबसे ज्यादा बेहतरीन साबित होंगे। इन स्कूटर्स की खासियत है ये कि ये स्कूटर्स काफी हाइटेक हैं और बाइक से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस हैं।

हीरो डेस्टिनी 125
हीरो डेस्टिनी 125 में 124.6सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 8.7 बीएचपी की पावर और 10.2 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस स्कूटर को इस फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्कूटर को आॅटो एक्स्पो 2018 में भी शोकेस किया गया था। आॅल मेटल बॉडी से बने इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 55 हजार रुपये हो सकती है।

टीवीएस एनटॉर्क 150 मैक्सी स्कूटर
टीवीएस एनटॉर्क 150 मैक्सी स्कूटर में 150 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया होगा जो कि पावरफुल होगा। फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस ये स्कूटर ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट कनेक्ट सिस्टम और नैविगेशन के साथ आएगा। टीवीएस का ये स्कूटर जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है।

अप्रीलिया स्टॉर्म 125
अप्रीलिया स्टॉर्म 125 को 2019 में लॉन्च किया जाएगा। ये एक ऐसा स्कूटर होगा, जिसमें कस्टमाइजेशन के विकल्प भी दिए जाएंगे। इस स्कूटर को आॅटो एक्स्पो 2018 में भी शोकेस किया गया था।

हीरो माएस्ट्रो एज 125
हीरो माएस्ट्रो एज 125 में 124.6 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाएगा जो कि काफी ज्यादा दमदार होगा। बाजार में लॉन्च होने के बाद इस स्कूटर का मुकाबला अप्रीलिया एसआर 125, टीवीएस एनटॉर्क 125 और होंडा ग्राजिया से होगा सकता है। इस स्कूटर को इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्कूटर को आॅटो एक्स्पो 2018 में शोकेस किया गया था। कीमत की बात की जाए तो इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 55 हजार रुपये हो सकती है।

Updated on:
21 Oct 2018, 3:12 PM IST
Published on: