बाइक

15 नवंबर को लॉन्च होने वाली ये बाइक करेगी बुलेट की छुट्टी, टीजर में दिखी पहली झलक

यह इंजन 27hp का पावर और 28 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 1:31 PM IST
jawa bike
15 नवंबर को लॉन्च होने वाली ये बाइक करेगी बुलेट की छुट्टी, टीजर में दिखी पहली झलक

नई दिल्ली:Jawa मोटरसाइकिल्स एक बार फिर से भारतीय बाजार में तहलका मचाने की तैयारी कर रही है। इस बार कंपनी अपनी नई 300सीसी बाइक के साथ भारतीय बाजार में दमदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 15 नवंबर को कंपनी अपनी ये बाइक पूरी दुनिया के सामने लाने वाली है। उससे पहले कंपनी ने इसका ऑफिशियल वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में बाइक बिल्कुल साफ तो नहीं दिख रही है, लेकिन इसका लुक काफी दमदार लग रहा है। आपको बता दें कि 15 नवंबर को इसकी लॉन्चिंग के साथ ही इस शानदार बाइक की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने टीजर में बाइक के बारे में कोआ खास जानकारी नहीं दी है। लेकिन आवाज सेो ऐसा लगता है कि बाइक का एग्जास्ट बुलेट की बराबरी का होने वाला है।

बाइक में लगे इंजन के बारे में कंपनी पहले ही जानकारी दे चुकी है। इसमें 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन मिलने वाला है। यह इंजन 27hp का पावर और 28 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

भले ही कंपनी ने इस बाइक के बारे में आधिकारिक रूप से कोई खास जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक हुई तस्वीरों से इस बाइक के डिजाइन के बारे में हमे पहले ही पता चल चुका है । नई बाइक में युवाओं की पसंद का खास ख्‍याल रखते हुए कई अडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। फ्यूल टैंक पर ड्यूल कलर टोन और फ्लेयर्ड मडगार्ड इसको स्‍टाइलिश बना रहे हैं। बाइक की लंबाई भी पहले से अधिक है और इग्‍नीशन स्विच का प्‍लेसमेंट भी बदला गया है। कुल मिलाकर न्‍यू Jawa Motorcycle की इमेज रेट्रो बाइक की बन रही है। इसके अलावा इस बाइक को ड्यूल टोन कलर क्रोम फिनिश में पेश किया गया है।

Published on: