7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata harrier की ये चीज बिगाड़ सकती है खेल, होगा भारी नुकसान

Harrier वैसे तो लुक्स के मामले में अपनी H5X Concept कार से काफी ज्यादा मेल खाती है पर एक बात ऐसी जो कॉन्सेप्ट से अलग है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 6 Nov 2018, 2:47 PM IST

tata car

Tata harrier की ये चीज बिगाड़ सकती है खेल, होगा भारी नुकसान

नई दिल्ली: टाटा हाल के दिनों में अपनी सस्ती लेकिन बेहतरीन परफार्मेंस वाली कारों के लिए चर्चा में है लेकिन टाटा की मोस्ट अवेटेड कार हैरियर का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है लेकिन फिलहाल इसके ऑन रोड एडीशन की एक बात किसी को रास नहीं आ रही है। या यो कहे कि वो लोगों के गुस्से का कारण हो सकती है तो गलत नहीं होगा।

Harrier वैसे तो लुक्स के मामले में अपनी H5X Concept कार से काफी ज्यादा मेल खाती है पर एक बात ऐसी जो कॉन्सेप्ट से अलग है और देखने में भी कुछ ख़ास नहीं हैं — यह हैं नयी Harrier के पहिये

Tata H5X Concept के पहिये बेहद खूबसूरत डिजाईन और हीरे की कटिंग वाले पहिये दिखे थे लेकिन असल कार के पहियों इससे बिल्कुल अलग हैं।

टाटा ने तंजानिया में दिखाई धमक, एक साथ लॉन्च की ये 2 शानदार कारें

Tata की फैक्ट्री से निकलने वाला Harrier के ‘ऑन-रोड’ संस्करण में पहियों के लिए ट्विन-स्पोक एलाय डिजाईन का इस्तेमाल किया गया है और इसके केंद्र में से 5 हाथ निकलकर रिम तक जुड़ते हैं। जिन्हें देखकर आपको बरबस ही नेक्सन की याद आ जाती है। देखने में Harrier अब केवल Nexon का एक बड़ा संस्करण लगती है।

Tata H5X एक कांसेप्ट कार थी जिसके ज़रूरत से ज्यादा बड़े व्हील आर्क इस SUV के बड़े आकार पर बेहतरीन लगते थे। एक तरफ जहां Tata ने अपनी Harrier के सभी डिजाईन पहलुओं को कांसेप्ट कार जैसा ही रखने की कोशिश की हैं वहीँ पहियों के आकार के मामले में यह बात सही नहीं है।