बाइक

बेहद सस्ती कीमत में लॉन्च हुई BMW G 310 R और BMW 310 GS, जानें इसकी खास बातें

पूरी दुनिया में BMW की बाइक्स को काफी पसंद किया जा रहा है, और अब फाइनली कंपनी भारत में भी अपनी बाइक्स को लॉन्च कर दिया है।

2 min read
BMW का भारतीय ग्राहकों को तोहफा, आज लांच करेगी अपनी 2 सबसे सस्ती बाइक्स

नई दिल्ली: BMW की बाइक्स का बाइकर्स को बेसब्री से इंतजार था। आज उनका ये इंतजार खत्म हो गया। दरअसल BMW मोटराड ने कस्टमर्स को डबल तोहफा देते हुए अपनी दोनो बाइक्स BMW G310 R और BMW G310GS को आज एक साथ लॉन्च कर दिया।

ये भी पढ़ें

Ducati ने अपडेट करके उतारी अपनी ये शानदार बाइक, जानें इस बार क्या है खास

आपको मालूम हो कि कंपनी ने अपनी इन बाइक्स को भारतीय बाजार में किफायती बाइक के तौर पर पेश किया था, और आज लॉन्चिंग के साथ इस बात से पर्दा उछ गया है। आपको बता दें G 310 R की कीमत 2.99 लाख रुपये और G 310 GS की कीमत 3.4 लाख रूपए रखी गयी है, जो पहले से लगाए जा रहे अनुमान से कम ही है। ये दोनों बाइक्स कंपनी की पहली सब 500 सीसी बाइक्स हैं और कंपनी को उम्मीद है कि इनकी बिक्री अच्छी होगी।

कीमत पर थी नजर-

आपको बता दें कि ये दोनों बाइक्स भारत से बाहर पहले ही लॉन्च की जा चुकी हैं और इनकी सारी डीटेल्स की जानकारी पहले से ही बाहर आ चुकी थी, ऐसे में लॉन्चिंग इवेंट में महज इसकी कीमत पर सभी की नजर थी।

आपको बता दें कि इन दगोनो ही बाइक्स में कंपनी ने एक जैसे इंजन और पार्ट्स का इस्तेमाल किये हैं इसके बावजूद दोनो की खूबियां काफी अलग हैं।

बुकिंग पहले ही हो चुकी थी शुरू-

इन दोनो बाइक्स का बाइकर काफी समय से इंतजार कर रहे थे। कंपनी ने 8 जून से ही 50 हजार दोनों की बुकिंग शुरू कर दी थी।

फीचर्स :

BMW की G 310 R और G 310 GS दोनों ही बाइक्स में 313 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है जो 33.5 ब्रेक हॉर्सपावर की ताकत और 28 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसका इंजन ओपन डेक डिजाइन के साथ पीछे को झुका हुआ है जिससे इसकी गति तेज करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें

BMW G310 R और G 310 GS की प्री-बुकिंग शुरू, बुक करने के लिए जमा करने होंगे इतने रूपए
Updated on:
18 Jul 2018 02:16 pm
Published on:
18 Jul 2018 11:04 am
Also Read
View All