इंडिया में कंपनी के प्रेसीडेंट विक्रम पावा ने कहा, 'बीएमडब्ल्यू ने जब से 500सीसी प्रीमियम सेगमेंट में जाने की घोषणा की थी तभी से मोटरसाइकल इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। इन दोनों बाइक्स के जरिए बीएमडब्ल्यू भारत के मोटरसाइकल मार्केट को पूरी तरह बदल देगा। ये दोनो ही बाइक्स इंडियन रोड्स के हिसाब से बनाई गई हैं और इन्हें अपेक्षाकृत कम कीमत पर बेचा जाएगा।हमें पूरा भरोसा है कि ये दोनों बाइक्स भारत में काफी सफल होंगी।'