बता दें BMW ने अपने सभी प्रोडक्ट्स जिनमें एडवेंचर, सपोर्ट, टूरिंग, हेरिटेज और रोडस्टर बाइक्स आती हैं, के दाम 10 प्रतिशत तक कम कर दिए है। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पवाह ने कहा कि भारत हमारे लिए बिजनेस के लिहाज से एक बड़ा बाजार है, नई आकर्षित कीमत की वजह से हम बाइक के उत्साही लोगों को बेजोड़ और असाधारण मोटरसाइकिल का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेंगे। हमें उम्मीद है हम भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने में जरूर कामयाब होंगे। बाइक्स की कीमतों में अधिकतम 1.60 लाख रुपए तक की कटौती हुई है।