16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार खरीदने का सबसे अच्छा मौका, Maruti से लेकर Honda तक दे रही हैं सीजन की सबसे बड़ी छूट

मानसून में चारो तरफ सेल की भरमार दिखती है ऐसे में कार कंपनियां भला कैसे पीछे रह जाएं। कंपनियां इन कारों पर लाखों की छूट दे रही है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 17 Jul 2018, 11:30 AM IST

car discount

कार खरीदने का सबसे अच्छा मौका, Maruti से लेकर Honda तक दे रही हैं सीजन की सबसे बड़ी छूट

नई दिल्ली: मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। बारिश के साथ-साथ एक और चीज की बारिश हो रही है वो है ऑफर्स की। बाजारों में जगह-जगह सेल लगी हुई ऐसे में कार कंपनियां भला कैसे पीछे रह जातीं। कार कंपनियां अपने कारों पर लाखों रू तक की छूट दे रहीं है और ऐसा कोई एक कंपनी नहीं बल्कि टाटा से लेकर मारूति और होंडा जैसी सभी कंपनियां कर रही है। यानि अगर आप अभी तक कार नहीं खरीद पाए हैं तो ये बेहतरीन मौका है कार खरीदने का। चलिए आपको बताते हैं कौन सी कंपनी किस कार पर कितना डिस्काउंट दे रही है।

मारूति सुजुकी ऑफर्स:

कारों के मामले में हमारे देश में लोग सबसे ज्यादा भरोसा मारूति पर करते हैं। इस सीजन अगर आप मारुति सुजुकी की CNG कार खरीदते हैं तो आपको बेस्ट डील मिल सकती है। मारुति इस समय ऑल्टो 800 पर पूरे 55,000 रुपए, सिलेरियो पर 50,000 रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा वैगन-R खरीदने पर आप पूरे 65,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।

Ford Figo पर मिल रहा है सबसे बड़ा ऑफर:

Ford Figo खरीदने पर आप पूरे 80,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस कार की कीमत 5.82 लाख रुपये है। फोर्ट की ये कार आपको पेट्रोल और डीजल इंजन दोनो वेरिएंट्स में मिलेगी।

Grand i10 पर सबसे बड़ी छूट

Grand i10 की कीमत 4.74 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार के पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी पूरे 80 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है।

Renault Offers:

Renault अपनी सबसे पापुलर SUV Duster और सबसे छोटी कार Kwid पर 1 रुपये में इंश्योरेंस दे रही है। इसके अलावा कंपनी इस कार पर 4 साल अथवा 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दे रही है। कुल मिलाकर इस कार पर आप पूरे 20,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस के रुप में 10,000 रुपये तक की बचत ऑफर दे रही है।

Honda भी नहीं है पीछे

होंडा अपनी BR-V पर सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।इसके अलावा कंपनी अपनी सिडान कार सिटी और WR-V पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1 रुपये में इंश्योरेंस दे रही है।