Crime News: बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र स्थित गतौरा धान खरीदी केंद्र में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जहां 919 क्विंटल से अधिक धान में हेरफेर कर करीब 28.51 लाख रुपए का गबन किया गया।
Crime News: बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र में हुए बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने मिलकर नियमों को दरकिनार करते हुए सैकड़ों क्विंटल धान में हेरफेर कर लाखों रुपए का गबन कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत गतौरा स्थित सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर अनियमितता और गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मस्तूरी शाखा द्वारा थाना में दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के अनुसार विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी की गई। संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया कि केंद्र में 919.96 क्विंटल धान कम है। जांच में स्पष्ट हुआ कि समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने जानबूझकर धान का गबन किया, जिससे शासन को करीब 28 लाख 51 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई।
पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में धान खरीदी प्रभारी की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिसकी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने जांच के आधार पर ग्राम कर्रा निवासी कोमल प्रसाद चंद्रकार (संस्था प्रबंधक), ग्राम गतौरा निवासी राजेंद्र राठौर (प्राधिकृत अध्यक्ष) और ग्राम सुकुलकारी निवासी हुलेश्वर धीरही (कंप्यूटर ऑपरेटर) को गिरफ्तार किया। आरोपियों को उनके ठिकानों से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।
इससे संबंधित खबरें पढ़े
गुटखा खाकर थूकने वाला कुत्ता हैं… धान खरीदी केंद्र में चिपकाया पर्चा, किसानों और हमालों में नाराजगी- छत्तीसगढ़ में इन दिनों समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। केंद्रों में किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस बीच कई जगहों पर अव्यवस्थाओं, धान के उठाव में देरी और कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायतें भी सामने आ रही हैं… पूरी खबर पढ़े
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बदल गया नियम, अब किसानों को करना होगा ये काम- समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करने के लिए नियम (Paddy procurement rule changed) बदल दिया गया है। ऑनलाइन टोकन बंद होने के बाद अब आवेदन देने पर पहले सत्यापन होगा, उसके बाद किसान का टोकन काटा जाएगा। फिलहाल धान खरीदी करने सिर्फ 7 दिन शेष है। इधर टोकन कटवाने के लिए किसानों के आवेदन की संख्या बढऩे लगी है… पूरी खबर पढ़े