
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर तारा घाटी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मोरगा चौकी और तारा चौकी क्षेत्र के बीच तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7:30 बजे से हाईवे पर यातायात बाधित है। सूचना मिलते ही सूरजपुर और कोरबा जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटाने का काम जारी है, लेकिन घुमावदार घाटी होने के कारण काफी दिक्कत
दुर्घटना के बाद सुबह करीब 7:30 बजे से मार्ग पर यातायात बाधित है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर और कोरबा जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम यातायात व्यवस्था को संभालने के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
दुर्घटनाग्रस्त तीनों ट्रेलरों को सड़क के किनारे करने का काम जारी है। हालांकि घटनास्थल तारा घाटी का घुमावदार हिस्सा होने के कारण भारी वाहनों को हटाने में परेशानी आ रही है। वाहनों को हटाने के बाद ही हाईवे पर यातायात सामान्य होने की उम्मीद है।