बिलासपुर

बिलासपुर रेल हादसे के बाद मातम… CM, अरुण, भूपेश बघेल समेत इन नेताओं ने जताया शोक, इधर राज्योत्सव कार्यक्रम रद्द

Bilaspur Train Accident Update: बिलासपुर रेल हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ में शोक की लहर है। सबकी आंखे नम हैं। सभी ने शोक संवेदना जताते हुए श्रद्दांजलि दी है।

4 min read
बिलासपुर रेल हादसे के बाद मातम (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेल हादसे के बाद प्रशासन ने बिलासपुर में राज्योत्सव कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। बता दें कि यहां बीते दो दिनों से राज्योत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। राज्योत्सव का समापन समारोह था। लालखदान में हुए रेल हादसे के बाद राज्योत्सव रद्द करने के चलते सभी स्टॉल बंद कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

Train Accident: बिलासपुर ट्रेन हादसा, लोको पायलेट पायलट 11 की मौत, 20 लोग गंभीर रूप से घायल, बोगियों को काटकर निकाला शव

Bilaspur Train Accident: बच्चा गंभीर घायल, माता-पिता नहीं रहे…

ट्रेन हादसे में एक बच्चे को बोगी से सुरक्षित निकाला गया है। बच्चे की हालत गंभीर है, जिसका रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे का नाम तोरवा निवासी ऋषि यादव बताया जा रहा है। वहीं इस घटना में बच्चे ऋषि के माता-पिता अर्जुन यादव और शीला यादव की मौत हो गई है।

बिलासपुर में हुए ट्रेन हादसे पर CM साय ने जताया दुःख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया, ‘बिलासपुर के निकट हुई रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। बिलासपुर जिला कलेक्टर से जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव सहायता एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तत्काल कार्य में जुट गई हैं। घायलों के उपचार हेतु सभी आवश्यक संसाधन एवं चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रही है।’

छत्तीसगढ़ CM ने वीडियो कॉल के जरिए लिया दुर्घटना का संज्ञान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल के जरिए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल से बिलासपुर रेल दुर्घटना पर संज्ञान लिया।

Bilaspur Train Accident: बिलासपुर रेल हादसे पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने जताया दुख

कोरबा जिले से कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बिलासपुर रेल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू पहुंचे सिम्स, बोले– लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री तोखन साहू सिम्स हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साहू ने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी।

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कही ये बात

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने इस घटना को “बेहद दुखद दुर्घटना” करार दिया और कहा कि ‘ऐसी घटना होना घोर लापरवाही का मामला है।’ उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘देश के विभिन्न क्षेत्रों से रेलवे विभाग में दुर्घटनाओं की लगातार खबरें आती रहती हैं और इन दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाती रहती है। हम बिलासपुर दुर्घटना में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों को सांत्वना देते हैं।’

आगे कहा, ‘रेल मंत्री को अब नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी लापरवाही के कारण ऐसी दुर्घटना हो सकती है। साथ ही, मृतक के परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दी जानी चाहिए। आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए, घायलों का उचित इलाज होना चाहिए और उन्हें भी आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।’

सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता देगी- डीप्टी सीएम शर्मा

बिलासपुर रेल दुर्घटना पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ‘बिलासपुर के पास एक रेल दुर्घटना हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ईश्वर इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों को शक्ति प्रदान करें।

बहुत दुखद घटना हुई है, बचाव कार्य जारी है- डीप्टी सीएम साव

बिलासपुर रेल हादसे पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, बहुत दुखद घटना हुई है। मालगाड़ी खड़ी थी और पीछे से एक मेमू ट्रेन उससे टकरा गई। इंजन आगे वाले डिब्बे में है और कुछ यात्री भी वहां बैठे हैं। वह डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य सरकार के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

पूर्व CM बघेल ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही करने की कही बात

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए ट्रेन हादसे पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘बिलासपुर के लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के टकराने की भीषण दुर्घटना का पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारियों के अनुसार इस दुर्घटना में 10 यात्रियों की अकाल मृत्यु की आशंका जताई जा रही है और कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।

मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार देर रात नई दिल्ली स्थित वार रूम से पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। रेलवे ने दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 5 लाख और सामान्य घायल यात्रियों के लिए एक लाख के मुआवजे की घोषणा की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की टीम अस्पतालों में जाकर मुआवजा राशि बांटेगी। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से ट्रेन हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

घटना में 8 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनका समुचित उपचार नज़दीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। -डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव, सीपीआरओ

रेल हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। कई लोग अभी भी बोगियों में फंसे हुए हैं, अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि कुल कितने लोगों की मौत हुई है। रेलवे और प्रशासन की टीम रेस्क्यू जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर

ये भी पढ़ें

Bilaspur Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ली ट्रेन हादसे की जानकारी, 10 लाख मुआवजे का ऐलान

Updated on:
05 Nov 2025 11:14 am
Published on:
05 Nov 2025 10:57 am
Also Read
View All

अगली खबर