बिलासपुर

Census 2027: जनगणना कर्मियों से अभद्रता पर प्रशासन सख्त, बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई, बढ़ाई निगरानी

Census 2027: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों से अभद्रता या विवाद करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
जनगणना 2027 (photo-patrika)

Census 2027: राष्ट्रीय महत्व के जनगणना को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार या विवाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में जनगणना अधिनियम 1948 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रावधान लागू किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Census 2027: ऑनलाइन जानकारी भरने पर मिलेगा यूनिक आईडी, 2011 के आंकड़ों से बदलेगी प्लानिंग, जानें कैसे

Census 2027: बिल्हा क्षेत्र में मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई

हाल ही में बिल्हा जनपद पंचायत के ग्राम घोघरा में जनगणना कर्मी के साथ मारपीट और कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सहयोग की अपील, विकास की आधारशिला है जनगणना

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और नीतियों के निर्धारण की आधारशिला है।

समयबद्ध- पारदर्शी प्रक्रिया पर फोकस

सहायक जिला जनगणना अधिकारी झील जायसवाल ने बताया कि, जनगणना कार्य इस माह की शुरुआत से जारी है और इसे तय समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही फील्ड स्तर पर कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

बंद घर, सुरक्षा गार्ड और अपार्टमेंट कल्चर से जूझ रही जनगणना टीम, ग्रामीण क्षेत्रों में काम आसान- बिलासपुर समेत अधिकांश शहरी क्षेत्रों में जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और आवास गणना के दौरान प्रगणकों को कई व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहरों में बड़ी संख्या में लोग नौकरी या अन्य कारणों से दिनभर घर से बाहर रहते हैं, जिससे सर्वे टीम को बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है… पूरी खबर पढ़े

अब तक 2800 लोगों ने घर बैठे भरे सवाल, मकान से लेकर परिवार तक देनी होगी पूरी जानकारी, जानें डिटेल्स- जनगणना 2027 के लिए शुरू हुई स्व गणना प्रक्रिया में लोगों का रूझान बढ़ रहा है। 16 अप्रैल से शुरू हुई इस सुविधा का लाभ अब तक 2800 नागरिक ले चुके हैं… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Census 2027: अब तक 2800 लोगों ने घर बैठे भरे सवाल, मकान से लेकर परिवार तक देनी होगी पूरी जानकारी, जानें डिटेल्स
Updated on:
08 May 2026 05:07 pm
Published on:
08 May 2026 05:06 pm
Also Read
View All
Bilaspur High Court: बेटे की डूबने से मौत, आर्थिक सहायता नहीं मिलने से मां ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

Fraud News: आपका लकी कूपन निकला है, कॉल से शुरू हुआ करोड़ों की ठगी का खेल, रायपुर-भिलाई तक फैला कंपनी का जाल

बृहस्पति बाजार के 450 से अधिक सब्जी व्यापारियों को हटाने पर रोक, हाईकोर्ट ने यथास्थिति का दिया आदेश, जानें पूरा मामला

CGPSC Scam Case: 50-60 लाख में तय होती थी नौकरी! बारनवापारा रिजॉर्ट से चलता था पेपर लीक रैकेट, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज