Census 2027: देश में प्रस्तावित Census 2027 के तहत जनगणना प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। 16 अप्रैल से शुरू हो रही सेल्फ-एन्यूमरेशन सुविधा के जरिए लोग घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकेंगे, जिसके बाद उन्हें एक यूनिक आईडी जारी की जाएगी।
Census 2027: प्रदेश में प्रस्तावित जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस’ के अंतर्गत प्रत्येक घर, परिवार और उनकी बुनियादी सुविधाओं का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। इस बार जनगणना प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रूप दिया गया है, जिससे डेटा संग्रहण अधिक पारदर्शी और सटीक हो सके।
इसके तहत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच नागरिकों को सेल्फ-एन्यूमरेशन की सुविधा प्रदान की गई है। लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने घर और परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने पर उन्हें एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसे सर्वे के दौरान कर्मचारियों को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद निर्धारित समय में कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन भी करेंगे।
इस चरण में मकान की स्थिति, उपयोग (रहवासी या व्यावसायिक), निर्माण की गुणवत्ता (कच्चा या पक्का), परिवारों की संख्या सहित कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। साथ ही पेयजल, शौचालय, बिजली, कुकिंग फ्यूल, इंटरनेट, टीवी-रेडियो जैसी सुविधाओं का भी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। वाहनों का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।
खास बात यह है कि इस बार हर मकान की जियो-टैगिंग कर उसे डिजिटल मैप से जोड़ा जाएगा। इससे आपदा के समय राहत और बचाव कार्य तेज और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। इसके अलावा प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्कूल, अस्पताल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी। यह डेटा विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन, पलायन की स्थिति समझने और मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों को हटाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
1 मई से शुरू होगा पहला चरण, ठगी से बचने प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर- बिलासपुर जिले में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। एक ओर जहां जनगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, वहीं दूसरी ओर नागरिकों को संभावित ठगी से बचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि जनगणना एक सुरक्षित और गोपनीय प्रक्रिया है, इसलिए लोग बिना किसी डर के सही जानकारी साझा करें… पूरी खबर पढ़े