बिलासपुर

CG Crime News: पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, आधी रात 20 नकाबपोशों का हमला, महिलाएं भी बनीं शिकार

Crime News: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब आधी रात 20 से अधिक नकाबपोश युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दहशत फैला दी।

2 min read
हमला (प्रतीकात्तमक तस्वीर)

CG Crime News: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में आधी रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब 20 से अधिक नकाबपोश युवकों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने घर के सामने जमकर मारपीट की, जिसमें महिलाएं भी नहीं बचीं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

प्रार्थी सनत सारथी के मुताबिक, वह शनिवार रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान विक्की अहिरवार अपने साथियों के साथ पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

हिरण का शिकार कर दावत उड़ा रहे थे ग्रामीण, पकाया मांस बरामद, वन विभाग ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

लाठी-डंडों से हमला, कई घायल

हमले में सनत सारथी के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी रेखा सारथी को भी नहीं बख्शा गया और उनके जांघ में चोट लगी। इसके अलावा बेदू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की।

एक युवक गंभीर, रायपुर रेफर

हमले में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जड़ दो दिन पहले हुआ एक मामूली विवाद है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष घर के सामने पेशाब कर रहा था, जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

भाजपा पार्षद के भाई को जमकर पीटा, डीजे गाड़ी हटाने को कहा तो वारदात को दिया अंजाम, थाने में हंगामा- रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है। यहां भाजपा की महिला पार्षद त्रिनिषा चौहान के भाई पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के विरोध में बुधवार को महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति और भाजपा पार्षद कोतवाली थाने पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया… पूरी खबर पढ़े

ओडिशा से तस्करी कर ला रहे थे गांजा, सीट के नीचे छिपा 47 किलो माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार- महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने 23 लाख 65 हजार रुपए कीमत का 47 किलो गांजा जब्त किया है। तस्कर वाहन की सीट के नीचे गांजा छिपाकर ओडिशा के कालाहांडी से मुंगेली में खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में बलांगीर (ओडिशा) के 4 तस्करों और मुंगेली के 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Crime News: आवास योजना में 79 लाख का घोटाला, EOW-ACB ने कियोस्क संचालक को दबोचा, ऐसे रचा गया पूरा खेल
Published on:
26 Apr 2026 01:06 pm
Also Read
View All