बिलासपुर

CG Crime News: नाराज युवक ने दोस्त पर कुल्हाड़ी से किया वार, बोला – डीजल चोरी का इल्जाम लगाया फिर… सनसनी

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मामूली सी बात पर युवक ने दूसरे युवक पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया।

less than 1 minute read
CG Crime News

CG Crime News: हत्या करने की नीयत से कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र बघेल ने 26 अगस्त को मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त की रात वह अपने साथी विजय और अनिल के साथ मोटर साइकिल से घर लौट रहा था।

रास्ते में रेलवे ओवरब्रिज गतौरा के पास ढेका निवासी सुरेश पाल 26 वर्ष मिला और डीजल चोरी का इल्जाम लगा कर नौकरी से निकलवाने की बात कहते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसके बाए हाथ में गंभीर चोट आई है।

इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुरेश पाल अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उससे घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी व उसकी मोटर साइकिल जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. अक्षत अग्रवाल मर्डर केस का सामने आया सच, आरोपी ने पुलिस के सामने बताई पूरी कहानी

व्यवसायी पुत्र अक्षत अग्रवाल की 3 गोली मारकर की गई थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को लिया था हिरासत में, रातभर चली पूछताछ में आरोपी ने किया खुलासा। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. बहन से मिलने गए युवक की हत्या, बेटी के सामने ही दोस्त ने बेरहमी से मार डाला

छत्तीसगढ़ की राजधानी  रायपुर में शनिवार रात युवक ने अपने दोस्त को छत से फेंककर मार डाला। बीरगांव का रहने वाला संतोष सोनी अपनी बहन से मिलने उसके अपार्टमेंट गया था। यहां पढ़े पूरी खबर…

Published on:
30 Aug 2024 02:52 pm