बिलासपुर

CG Thagi News: मां के इलाज के लिए बेचनी थी कार, सौदे में 4.51 लाख की ठगी, आरोपी ने वारदात को ऐसे दिया अंजाम

Thagi News: कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने 5.11 लाख रुपए में सौदा तय कर पीड़ित से एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवा लिए और गाड़ी अपने कब्जे में ले ली।

2 min read
ठगी (फोटो सोर्स- Freepik)

CG Thagi News: बिलासपुर जिले में कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से 5.11 लाख रुपए में कार बेचने का सौदा कर आरोपियों ने अधिकांश रकम हड़प ली और अब पैसे देने में टालमटोल कर रहे हैं। पीड़ित सर्वेश कश्यप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी कार बेचने का निर्णय लिया। इस दौरान उनके परिचित विक्की सिदारा उर्फ विजय सिदारा ने कार बिकवाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें

Bilaspur Thagi News: दुल्हन बनाकर ठगी! मैरिज ब्यूरो के नाम पर लाखों की वसूली, ऐसे फंसाए जाते थे ग्राहक

कार सौंपी, नहीं मिला पूरा पैसा

आरोप है कि विक्की सिदारा के भरोसे में आकर पीड़ित ने कार संजय महानंदा के पास छोड़ दी। उसी दिन पीड़ित के खाते में 60 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए, जबकि शेष 4.51 लाख रुपए बाद में देने का भरोसा दिलाया गया। पीड़ित का आरोप है कि बार-बार रकम मांगने पर आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे और अब पैसे देने से इनकार कर धमकी दे रहे हैं। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

रायपुर ले जाकर कराया एग्रीमेंट

बताया गया कि 7 सितंबर 2025 को आरोपी विक्की सिदारा उन्हें कार के साथ रायपुर ले गया, जहां उसने संजय महानंदा नामक व्यक्ति से परिचय कराया। वहीं पहले से तैयार बिक्रीनामा पर पीड़ित से हस्ताक्षर कराए गए और बताया गया कि कार का सौदा 5.11 लाख रुपए में तय हो गया है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

दुल्हन बनाकर ठगी! मैरिज ब्यूरो के नाम पर लाखों की वसूली, ऐसे फंसाए जाते थे ग्राहक- शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित नेटवर्क का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। "मैरिज ब्यूरो" की आड़ में चल रहे इस गिरोह द्वारा लोगों की भावनाओं का फायदा उठाकर लाखों रुपए ठगे जा रहे थे। फर्जी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और कॉल सेंटर के माध्यम से संचालित इस रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की है… पूरी खबर पढ़े

‘पैसे दो-पास हो जाओ’ गैंग सक्रिय: 10वीं-12वीं के छात्रों को बना रहे निशाना, आप भी रहें सावधान- ऑनलाइन ठगी करने वाले अब 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को निशाना बना रहे हैं। परीक्षा परिणाम से पहले की चिंता का फायदा उठाकर ठग छात्रों को पास कराने और नंबर बढ़वाने का झांसा दे रहे हैं...पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

CG Thagi News: नकली सोना थमाकर 2 लाख से ज्यादा की ठगी, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Published on:
30 Apr 2026 02:50 pm
Also Read
View All