बिलासपुर

CG News: पिकनिक स्पॉट में जीजा-साले की मौत, वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश…

CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिकनिक स्पॉट में घूमने गए जीजा-साले की झरने में गिरने से मौत हो गई।

less than 1 minute read

CG News: एक हादसे में जीजा-साले की झरने में गिरकर मौत हो गई। दोनों अमरकंटक दर्शन के बाद ठाड़पथरा गांव स्थित माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट में नहाने पहुंचे थे, जहां अचानक पैर फिसलने से दोनों झरने में गिर गए और उनकी मौत हो गई।

CG News: जानें मामला

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। ठाड़पथरा निवासी प्रकाश यादव (22) अपने साले बाल केशव यादव (20) के साथ नहाने गया था। उदयपुर (सरगुजा) के पिंडरखी गांव से केशव तीन दिन पहले अपनी बहन और जीजा के घर घूमने आया था।

पानी में डूबते देख की गई बचाने की कोशिश

CG News: शनिवार को दोनों अमरकंटक दर्शन के लिए गए थे और वापस लौटते समय ठाड़पथरा के माई का मड़वा पिकनिक स्पॉट पर नहाने पहुंचे। नहाते समय दोनों का पैर फिसला और वे झरने के गहरे कुंड में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें पानी में डूबते देखा तो बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची गौरेला पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव झरने से बाहर निकाले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Published on:
20 Oct 2024 03:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर