बिलासपुर

CG News: Heat Wave में बड़ा फैसला, बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद, जानें क्या है खास

Traffic Signal Shutdown: शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रखे जाएंगे, ताकि लोगों को तपती धूप में अनावश्यक रूप से रुकना न पड़े।

2 min read
ट्रैफिक सिग्नल (फोटो सोर्स- Freepik)

CG News: भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच आम नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा अहम फैसला लिया है। 17 अप्रैल (शुक्रवार) से बिलासपुर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल अस्थायी रूप से बंद रखे जाएंगे, ताकि लोगों को तपती धूप में अनावश्यक रूप से रुकना न पड़े।

बिलासपुर में लगातार बढ़ते तापमान और झुलसाती गर्मी को देखते हुए यातायात पुलिस ने यह विशेष व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। दोपहर के समय, जब गर्मी अपने चरम पर होती है, उस दौरान सिग्नल बंद रखने से राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और अस्वस्थ व्यक्तियों को लू और तेज धूप से बचाना है।

ये भी पढ़ें

Traffic Challan: सिर्फ हेलमेट नहीं, इन 30 से ज्यादा गलतियों पर भी कटेगा चालान, नहीं जानते तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

यातायात पुलिस ने नागरिकों से नियमों के सख्ती से पालन की अपील

यह व्यवस्था पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में लागू की जा रही है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सिग्नल बंद रहने का अर्थ किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों में छूट नहीं है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस दौरान भी पूरी जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करें। चौक-चौराहों पर वाहन चलाते समय संयम, सतर्कता और आपसी समझ बेहद जरूरी होगी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था से बचा जा सके।

संवेदनशीलता दिखाएं, जरूरतमंदों को दें प्राथमिकता

सड़क पार करते समय महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता देने की अपील की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे न सिर्फ नियमों का पालन करें, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता भी करें।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

“हम भाजपाई हैं…” कहकर चालान का विरोध, चांपा थाने में BJP कार्यकर्ताओं ने की दबंगई- जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा परिसर में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक भाजपा कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल का चालान किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता थाने पहुंच गए… पूरी खबर पढ़े

रायपुर में ट्रैफिक कंट्रोल का नया नियम, भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध- शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। अब भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर तय समय के अनुसार प्रतिबंध लागू किया गया है… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

रेड सिग्नल है गाड़ी रोको… यह सुकनर बदमाश ने सिपाहियों को रौंदा, वाहनों को भी मारी टक्कर, मची खलबली
Published on:
17 Apr 2026 12:23 pm
Also Read
View All