बिलासपुर

CG Rain Alert: मौसम का यू-टर्न, आज भी कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना, IMD का ताजा अपडेट जारी

Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रार को भी जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और नर्मी आ सकती है।

2 min read
आंधी-तूफान और बारिश की संभावना (Photo-IANS)

CG Rain Alert: बिलासपुर जिले में गुरुवार को दिनभर झुलसाती गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं और रुक-रुक कर हुई हल्की बारिश ने न केवल तापमान को नीचे गिराया, बल्कि लोगों को कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से बड़ी राहत भी दी। हालांकि इस राहत के साथ बिजली गुल होने की परेशानी भी शहरवासियों को झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर, इस जिले में आंधी-बारिश की संभावना, 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

तपिश के बाद राहत की फुहार

बिलासपुर में गुरुवार का दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ शुरू हुआ। दोपहर तक सूरज की तपिश इतनी तेज रही कि लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए। लेकिन शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। यह बारिश देर रात तक रुक-रुक कर जारी रही, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और तापमान में लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों ने इस बदलाव का स्वागत किया और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि तेज हवाओं और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होती रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना भी करना पड़ा।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

  • स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
  • बिलासपुर - 41.2 - 27.6
  • पेंड्रा - 36.6 - 25.0
  • अंबिकापुर - 35.6 - 24.1
  • रायपुर - 42.2 - 29.6
  • जगदलपुर - 37.2 - 25.7
  • दुर्ग - 43.6 - 26.2
  • राजनांदगांव - 42.5 - 27.5

आज कुछ जगह हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रार को भी जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में और नर्मी आ सकती है।

ठंडे पेयों की बढ़ी मांग

भीषण गर्मी के चलते शहर में ठंडे पेयों की दुकानों पर खासा रौनक देखने को मिल रही है। गन्ने का रस, नींबू पानी, छाछ और विभिन्न प्रकार के जूस लोगों को राहत देने का काम कर रहे हैं। लोग इन पेयों के जरिए खुद को तरोताजा रखने की कोशिश कर रहे हैं।

सावधानी जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गर्मी के मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। धूप में निकलने से बचना चाहिए, हल्के और सूती कपड़े पहनने चाहिए और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह के अनुसार, गर्मी और लू का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ता है। शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन, बुखार और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को धूप से बचाएं, उन्हें पर्याप्त पानी, नींबू पानी या ओआरएस दें।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी, 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जल्द मिल सकती है राहत
Published on:
01 May 2026 01:02 pm
Also Read
View All