बिलासपुर

इस वजह से लड़कियों ने कहा थैंक यू डायल 112 पुलिस, मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर की सराहना

जिले की पुलिस ने इस मामले में ऐसा सराहनीय काम किया है कि लड़कियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने भी उनके तारीफ में ट्वीट किया है ।
less than 1 minute read
bilaspur_girls_news.jpg
,,,,

बिलासपुर. महिलाओं के साथ हो रहे आपराधिक और दुष्कर्म के मामले को देखते हुए पुरे देश में उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जिले की पुलिस ने इस मामले में ऐसा सराहनीय काम किया है कि लड़कियों के साथ ही मुख्यमंत्री ने भी उनके तारीफ में ट्वीट किया है ।

दरअसल बिलासपुर के लूथरा शरीफ में 4 लड़कियां मजार दर्शन करने गई थी। दर्शन करते करते उन्हें काफी देर हो गयी। काफी अँधेरा होने के कारण घर जाने के लिए उन्हें कोई साधन भी नहीं मिल पा रहा था। जब उन्हें कुछ नहीं सुझा तो उन्होंने 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस भी सक्रियता दिखाते हुए उनके पास पहुंची और उन्हें सुरक्षित उनके घर तक छोड़ा। उनके इस प्रायस के लिए सभी लड़कियों ने बिलासपुर पुलिस को थैंक यू बोला। यही नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लड़कियों का वीडियो ट्वीट कर पुलिस वालों की सराहना की।

Published on:
09 Dec 2019 08:14 pm
Also Read
View All
भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार किसी को दस्तावेज़ पेश करने के लिए नहीं कर सकता मजबूर

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा रैकेट का नया खुलासा, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शव पहुंचते ही गिरोह को देते थे सूचना

Chhattisgarh News: 24 से 27 जुलाई तक बदलेगा ट्रेनों का संचालन, बोल बम श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो रेल रोको आंदोलन

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खेत जाते समय श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, 6 गंभीर घायल

RTE सीटें 85 हजार से घटकर 30 हजार, छत्तीसगढ़ HC ने पूछा- अगस्त में एडमिशन होगा तो गरीब बच्चे पढ़ाई कब करेंगे?