घटना रात को भी उसने मारपीट की, जिससे आक्रोशित होकर उसने नशे में सोये पति की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर बच्चों की देखभाल का ख्याल कर इसे स्वाभाविक मौत बताने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपिया को 302 के तहत गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। चूँकि आरोपिया का छोटा बच्चा लगभग 2 साल का है, इसलिए उसे भी माँ के साथ भेजा गया है।