बिलासपुर

Love Jihad: बिलासपुर में लव जिहाद मामले से गरमाया माहौल, फ्लाईओवर के नीचे लोगों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

Hanuman Chalisa Protest: बिलासपुर में प्रेम-प्रसंग और कोर्ट मैरिज आवेदन को लेकर तनाव बढ़ गया। विभिन्न संगठनों ने फ्लाईओवर के नीचे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर कलेक्ट्रेट घेराव किया।
2 min read
Love Jihad
लव जिहाद पर गरमाया माहौल (photo source- Patrika)

Love Jihad: बिलासपुर में प्रेम-प्रसंग और कोर्ट मैरिज आवेदन को लेकर पिछले तीन दिनों से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और बाद में कलेक्ट्रेट का घेराव कर युवती की सुरक्षा और कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं रतनपुर क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले ने भी विवाद को और बढ़ा दिया है, जहां परिजन लगातार न्याय और जांच की मांग कर रहे हैं।

Love Jihad: फ्लाईओवर के नीचे जुटे सैकड़ों लोग, हुआ हनुमान चालीसा पाठ

बुधवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे एकत्र हुए। यहां कायस्थ समाज के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश, पुलिस ने बंद किया गेट

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट को पहले ही बंद कर दिया था, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद लोग गेट पार कर परिसर के अंदर तक पहुंच गए। यहां एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर युवती की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

लव-जिहाद का आरोप, युवक पर गंभीर शिकायतें

इसी बीच बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी से भी इसी मामले से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि एक पंचर दुकान चलाने वाले युवक ने हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे।

परिजनों का दर्द: “हमारी बेटी को वापस लाओ”

लापता युवती के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। युवती के दादा कैमरे के सामने भावुक होकर रो पड़े और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि युवक भी उसी दिन से लापता है, और उन्हें आशंका है कि मामला गंभीर दिशा में जा सकता है।

Love Jihad: पुलिस का बयान: जांच जारी, जल्द होगा खुलासा

पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और युवती की तलाश के लिए टीमें सक्रिय हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में महत्वपूर्ण प्रगति देखने को मिल सकती है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर बिलासपुर में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Updated on:
21 May 2026 03:44 pm
Published on:
21 May 2026 02:40 pm