बिलासपुर

12वीं परीक्षा में बड़ा घोटाला, शिक्षक ही करा रहे थे नकल, कोर्ट ने पूछा- ऐसी गड़बड़ी कैसे? छात्रा ने रिकॉर्डिंग से खोला राज

High Court: महासमुंद जिले के भंवरपुर परीक्षा केंद्र में 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल कराने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें खुद शिक्षक छात्रों की मदद करते पाए गए।
2 min read
हाईकोर्ट (photo-patrika)
हाईकोर्ट (photo-patrika)

Bilaspur High Court: बिलासपुर हाईकोर्ट ने बारहवीं की परीक्षा में खुलेआम नकल के मामले में स्वयं संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अगली सुनवाई 4 मई को निर्धारित की गई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन के मुख्य सचिव के माध्यम से जवाब मांगा कि इस तरह की गड़बड़ी स्कूलों में कैसे हो रही है? नकल क्योंअंकुश नहीं लगाए जा रहे हैं?

छात्रा को ही धमकी

उल्लेखनीय है कि परीक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल को केंद्र बनाया गया था। छात्रा ने जब इस पूरे मामले का विरोध किया और केंद्राध्यक्ष से शिकायत की, तो उसे इस बारे में किसी से चर्चा न करने की चेतावनी दी गई। अपने स्कूल के प्राचार्य को जानकारी देने पर भी उसे सहयोग नहीं मिला, बल्कि फटकार का सामना करना पड़ा। लगातार दबाव और धमकियों के कारण नीता मानसिक तनाव में आ गई और बीमार भी पड़ी, लेकिन उसने नकल के खिलाफ आवाज उठाई।

यह है मामला

मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार बारहवीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद जिले के भंवरपुर परीक्षा केंद्र में खुलेआम शिक्षक ही नकल करा रहे थे। खुद परीक्षा दे रही एक छात्रा नीता ने मोबाइल से स्टिंग करते हुए इस मामले को उजागर किया और सबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई। जिला स्तर पर जब सुनवाई नहीं हुई, तो उसने माध्यमिक शिक्षा मंडल में शिकायत की। यहां प्रस्तुत किए गए सबूतों को भी बारीकी से देखा और जांच का भरोसा दिलाया।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

पिकअप से पिता को कुचलने वाले बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा घटाई, जानें पूरा मामला- बिलासपुर हाईकोर्ट ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हुए एक चर्चित हत्या मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी बेटे महात्मा यादव को दी गई उम्रकैद की सजा को बदलते हुए धारा 302 के बजाय धारा 304 भाग-1 के तहत 10 वर्ष के कठोर कारावास में परिवर्तित कर दिया है… पूरी खबर पढ़े

घायल गवाह की गवाही पुख्ता सबूत, तिहरे हत्याकांड में पिता-पुत्र की उम्रकैद बरकरार, रेप केस में HC का बड़ा फैसला- बिलासपुर हाईकोर्ट ने घायल गवाह के बयान को हत्या का पुख्ता साक्ष्य मानते हुए जमीन विवाद में तीन लोगों की हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र की सजा बरकरार रखी है। सजा के खिलाफ अपील को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने विचारण न्यायालय के आदेश की पुष्टि की… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
29 Apr 2026 02:47 pm
Published on:
29 Apr 2026 02:46 pm