बिलासपुर

Sex Racket: 1800 में चलेंगे, बिलासपुर के पॉश इलाके में देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा, खुलेआम ‘सर्विस’ का ऑफर

Sex Racket: बिलासपुर के पॉश इलाके में स्थित नेहरू चौक के पास इन दिनों संदिग्ध गतिविधियां तेजी से बढ़ती नजर आ रही हैं। “1800 में चलेंगे” जैसे खुलेआम ऑफर के साथ देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
2 min read
Prostitution Case
देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

Sex Racket: बिलासपुर के व्यस्त इलाके नेहरू चौक के पास स्थित राजेश्वर राव कोन्हेर गार्डन इन दिनों संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां खुलेआम महिलाओं और युवतियों द्वारा ग्राहकों की तलाश किए जाने के मामले ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पत्रिका टीम ने निरीक्षण में पाया गया कि गार्डन के आसपास कई युवतियां चेहरा ढंककर खड़ी थीं या ऑटो में बैठकर आने-जाने वालों पर नजर रख रही थीं। जैसे ही वाहन रुकता, वे सीधे संपर्क कर ‘सर्विस’ की पेशकश करती नजर आईं। बातचीत में प्रति घंटे 1500 से 2000 रुपए तक की डील तय होने की बात सामने आई।

रेट कार्ड के आधार पर कारोबार

जानकारी के मुताबिक, यहां पूरा नेटवर्क तय रेट पर काम करता है। उम्र के आधार पर कीमत तय की जाती है, जिसमें 18 से 30 वर्ष तक की युवतियों के लिए अधिक राशि मांगी जाती है। ग्राहक की अतिरिक्त मांग पर अलग से शुल्क लिया जाता है और मोलभाव की भी गुंजाइश रहती है।

युवती से बातचीत के अंश

  • रिपोर्टर: सर्विस मिलेगी क्या?
  • युवती: हां, मिलेगी… कितनी उम्र की चाहिए?
  • रिपोर्टर: क्या रेट है?
  • युवती: उम्र के हिसाब से रेट है… 2000 तक लगेगा।
  • रिपोर्टर: थोड़ा कम होगा?
  • युवती: कितना दोगे?
  • रिपोर्टर: 1000 रुपए।
  • युवती: नहीं होगा… 1800 में चलेंगे।
  • रिपोर्टर: और लड़कियां हैं क्या?
  • युवती: हां, हैं… फोटो दिखाती हूं।
  • रिपोर्टर: कोई दिक्कत तो नहीं होगी?
  • युवती: नहीं, हम यहां के नहीं हैं… डरने की जरूरत नहीं।

संगठित नेटवर्क के संकेत

जरूरत पड़ने पर अन्य लड़कियों की फोटो दिखाकर विकल्प दिए जाते हैं, जो किसी संगठित रैकेट की ओर इशारा करता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह गतिविधि व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं, बल्कि नेटवर्क के रूप में संचालित हो रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि शहर के मुख्य इलाके में इस तरह की गतिविधियां खुलेआम चल रही हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है।

पंकज कुमार पटेल, एएसपी के मुताबिक, कोन्हेर गार्डन और आसपास के क्षेत्र में देहव्यापार की कोई आधिकारिक जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हुई है। अगर ऐसा है तो तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

Sex Racket का भंडाफोड़… किराए के मकान से दो युवतियां समेत 3 युवक गिरफ्तार-छत्तीसगढ़ में लगातार सख्त कार्रवाई के बावजूद देह व्यापार जैसे संगठित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समय-समय पर ऐसे मामलों का खुलासा हो रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में पुलिस ने एक किराए के मकान में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
17 Apr 2026 11:57 am
Published on:
17 Apr 2026 11:57 am