Weather Update: प्रदेश में हो रही ठंड का इंतजार संभवत: अब खत्म होने वाला है। बिलासपुर में छाए काले बादलों का डेरा हट गया है, जिसके बाद अब तापमान में कमी आने के आसार है..
Weather Update: नवंबर माह शुरू होने के बाद भी अभी तक ठंड ने जोर नहीं पकड़ी है। रोजना छा रहे आंशिक बादलों की वजह से अधिकतम व न्यानतम दोनों तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई थी। हालांकि आज से बादल साफ हो गए हैं, जिसके बाद अब तापमान में गिरावट के आसार है। ऐसे में ठंड को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है।
आसमान में हल्के बादल छाए रहने से भले ही कड़ी धूप से राहत मिली, पर उमस भरी गर्मी परेशानी बढ़ाती ही रही। रात में भी ठंड का अहसास नहीं हुआ। बता दें कि दो दिन पहले न्यूनतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, वह एक बार फिर से बढ़ कर 21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। लिहाजा पिछले दिनों ठंड से बचने लोगों से स्वेटर, जैकेट निकाल लिए थे, अब फिर से उसे रख दिए हैं। इधर अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के कम नहीं हो रहा हे। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 .4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
CG Weather Update: भले ही तापमान में ठंड के मौसम के अनुरूप गिरावट नहीं आई है, पर ठंड के मौसम का आगमन जरूर हो गया है। तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव का प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। यही वजह है कि अस्पतालों में एक बार फिर सर्दी-खांसी, बुखार के मरीजों की लंगी कतार लगने लगी है।
3 दिन तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से 3 दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद कम है। उसके बाद तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।