बिलासपुर

Traffic Challan: सिर्फ हेलमेट नहीं, इन 30 से ज्यादा गलतियों पर भी कटेगा चालान, नहीं जानते तो भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

Traffic Challan New Rule: आमतौर पर लोगों को लगता है कि चालान सिर्फ हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने या सिग्नल तोड़ने पर ही होता है, लेकिन असल में ट्रैफिक नियम इससे कहीं ज्यादा व्यापक हैं। मोटर व्हीकल एक्ट में 30 से अधिक ऐसी गलतियां शामिल हैं, जिन पर भी जुर्माना लगाया जाता है।

2 min read
E-Challan भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित(photo-patrika)

Traffic Challan: सड़क पर निकलते ही ज्यादातर लोगों का ध्यान सिर्फ हेलमेट, सीट बेल्ट और सिग्नल तक ही सीमित रहता है। लेकिन हकीकत यह है कि ट्रैफिक नियमों की सूची इससे कहीं लंबी है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ऐसे 30 से ज्यादा नियम हैं, जिनका उल्लंघन करने पर चालान तय है, चाहे गलती छोटी ही क्यों न लगे।

दरअसल, रोजमर्रा की जल्दबाजी और लापरवाही में लोग कई ऐसे नियम तोड़ देते हैं, जिन्हें वे गंभीर मानते ही नहीं। लेकिन यही छोटी गलतियां सड़क हादसों की बड़ी वजह बन रही हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर चालान के साथ केस तक हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Raipur Traffic: रायपुर वासियों को एमजी रोड-शारदा चौक के ट्रैैफिक से मिलेगी निजात, शहर से दूर बनेगा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट

Traffic Challan: इन पर भी चालान

  • मोबाइल पर बात या इस्तेमाल - 5000 रुपए
  • ट्रिपल राइडिंग - 1000 रुपए चालान
  • एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड को रास्ता न देना - 10,000 रुपए तक जुर्माना
  • हेलमेट नहीं - 1000 रुपए और लाइसेंस सस्पेंड
  • हाई बीम का गलत इस्तेमाल

वाहन से जुड़ी अनदेखी भी पड़ती है महंगी

  • गलत या स्टाइलिश नंबर प्लेट 5000 रुपए चालान
  • अनाधिकृत मॉडिफिकेशन (साइलेंसर/लाइट) - 5000 रुपए
  • हॉर्न या लाइट खराब-चालान
  • फिटनेस/परमिट नहीं (कमर्शियल) - 5000 से 10,000 रुपए

Traffic Challan: वाहन मालिक भी नहीं बचेंगे

  • नाबालिग को वाहन देना - 25,000 रुपए और 3 साल तक सजा
  • बिना लाइसेंस व्यक्ति को गाड़ी देना - 5000 रुपए
  • गलत मॉडिफिकेशन - जुर्माना और केस दर्ज
  • बेवजह या प्रेशर हॉर्न बजाना - 1000 रुपए तक जुर्माना

इन नियमों की हर किसी को जानकारी, फिर भी तोड़ रहे

  • ड्राइविंग लाइसेंस नहीं : क्र5000
  • बिना रजिस्ट्रेशन : क्र5000
  • इंश्योरेंस नहीं : क्र2000
  • पीयूसी नहीं: क्र10000
  • ओवरस्पीडिंग : क्र1000-2000
  • खतरनाक ड्राइविंग: क्र5000
  • शराब पीकर ड्राइविंग क्र10000
  • रेड लाइट जंप: क्र1000-5000
  • रांग साइड: क्र5000
  • स्टंट/रेसिंग: क्र5000
  • ओवरलोडिंग: क्र2000
  • फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं : क्र5000
  • बिना परमिट वाहन: क्र10000
  • नो-पार्किंग : क्र500
  • ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रुकना: क्र500

Traffic Challan: सुरक्षित यातायात में सहयोग दें नागरिक

रजनेश सिंह, एसएसपी, बिलासपुर के मुताबिक, सड़क सुरक्षा सिर्फ ट्रैफिक पुलिस नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हेलमेट, सीट बेल्ट के साथ छोटे नियम भी उतने ही जरूरी हैं। जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बनती है। नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिम्मेदार बनें, सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

1 अप्रैल से मैनुअल चालान बंद, छत्तीसगढ़ में केवल ऑनलाइन ही होंगे जमा- छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में वित्तीय प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अप्रैल 2026 से सभी जिला कोषालयों में मैनुअल सिस्टम के माध्यम से चालान जमा करना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और अब केवल ऑनलाइन चालान ही स्वीकार किए जाएंगे… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Traffic Rule Violation: ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान, नशे में धुत वर्दीधारी आरक्षक भी पकड़ा गया

Published on:
02 Apr 2026 01:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर