बिलासपुर

पहले आरोप लगाकर खुद भिजवाया जेल, अब छुड़ाने के लिए लगा रही है थाने के चक्कर

अब उन्हें ये एहसास हुआ कि उनकी आँख कमजोर है। वो शायद ठीक से आरोपी की पहचान नहीं कर पायी और गलत आदमी पर आरोप लगा दिया है। उनके साथ मार पीट करने वाला व्यक्ति अजय नहीं बल्कि प्रदीप भारद्वाज है।
less than 1 minute read
bilaspur_women.jpg

बिलासपुर. रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरखुंडी गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला भगवंतीन सूर्यवंशी के घर में चोरी हो गयी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में दर्ज करवाई। साथ ही चोरी और मारपीट के मामले में गांव के ही अजय सूर्यवंशी के ऊपर आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

इसी बीच अब उन्हें ये एहसास हुआ कि उनकी आँख कमजोर है। वो शायद ठीक से आरोपी की पहचान नहीं कर पायी और गलत आदमी पर आरोप लगा दिया है। उनके साथ मार पीट करने वाला व्यक्ति अजय नहीं बल्कि प्रदीप भारद्वाज है।

इसके बाद अब महिला ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची और पूरी कहानी बताते हुए अजय को रिहा करने की गुहार लगाई। पुलिस अजय के खिलाफ कागजी कार्यवाही कर चुकी थी ऐसे में उन्हें जब कुछ नहीं सुझा तो उन्होंने महिला से एक शपथ पत्र लिया है। इसके आधार पर वह गिरफ्तार आरोपी अजय को रिहा कर रही है।

Updated on:
02 Dec 2019 05:25 pm
Published on:
02 Dec 2019 05:24 pm
Also Read
View All
भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार किसी को दस्तावेज़ पेश करने के लिए नहीं कर सकता मजबूर

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा रैकेट का नया खुलासा, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शव पहुंचते ही गिरोह को देते थे सूचना

Chhattisgarh News: 24 से 27 जुलाई तक बदलेगा ट्रेनों का संचालन, बोल बम श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो रेल रोको आंदोलन

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खेत जाते समय श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, 6 गंभीर घायल

RTE सीटें 85 हजार से घटकर 30 हजार, छत्तीसगढ़ HC ने पूछा- अगस्त में एडमिशन होगा तो गरीब बच्चे पढ़ाई कब करेंगे?