दुर्ग. विभिन्न अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाबालिगों से संबंधित आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 साल में नाबालिगों की दुष्कर्म मामलों में संलिप्तता की संख्या तेजी से बढ़ी है। अलग-अलग अपराधों के लिए गिरफ्तार किए गए इन नाबालिगों में 86 फीसदी बेहद गरीब परिवारों से पाए गए, जबकि छह फीसदी बेघर और छह फीसदी से कम किशोरियां अपराधों में संलिप्त पाई गईं।