15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद की घटना के बाद अब यहां मिली युवती की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जिले के राजपुर के मुरका के बांध के पास एक अज्ञात युवती की जली हुई डेड बॉडी मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। वहां से गुजर रहे लोगों ने जली हुई लाश देखी तो स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 1 Dec 2019, 5:07 PM IST

balrampur_dead_body.jpg

बलरामपुर. हैदराबाद में हुई दरिंदगी के कारण पुरे देश में आक्रोश का माहौल है। महिला डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न कर उसे जिंदा जलाने के बाद से हैदराबाद के लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को कॉलोनी के लोगों ने पीड़ित परीवार से मुलाकात करने के लिए आ रहे राजनीतिक और बाकी लोगों के मिलने पर रोक लगा दी है।

फांसी पर झूलने के बाद भी वह जिन्दा थी लेकिन दहेज़ के लोभियों ने उसे मरने दिया

वहीं जिले के राजपुर के मुरका के बांध के पास एक अज्ञात युवती की जली हुई डेड बॉडी मिलने से पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। वहां से गुजर रहे लोगों ने जली हुई लाश देखी तो स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गुजराती लड़के ने दुर्ग की लड़की से सोशल मीडिया के जरिये पहले दोस्ती की फिर शारीरिक शोषण कर हो गया फरार

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया की जला हुआ शरीर किसी लड़की का है। युवती की उम्र 18 से 20 साल के बीच बताई जा रही है। लेकिन अभी ये बात स्पष्ट नहीं हो पायी है कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है या नहीं। पुलिस उसकी हत्या और उसके शव को जलाने की वजहें की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: मोबाइल फोन पाने के लिए बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला