
Sensation: Puzzle of two sisters dead, police also get into a trap
बालोद. सच ही कहते हैं की लोग प्यार में पड़ने के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। एक नाबालिग लड़की को एक ढाबे में काम करने वाले बावर्ची से प्यार हो गया। दोनों ने रजामंदी से शादी भी कर ली लेकिन लड़की की उम्र कम होने के कारण उसके पति को जेल जाना पड़ा। अब शादी के दस साल बाद प्रेमिका ने आत्महत्या कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही थाना क्षेत्र के धर्मी गांव में चलने वाले रॉयल गार्डन ढाबे में बजरंग मैदान वार्ड 18 पावर हाउस का रहने वाला अर्जुन साहू बावर्ची का काम करता था। धर्मी गांव की रहने वाली भामिन साहू उर्फ रोशनी उसे अपना दिल दे बैठी।
दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो आपसी सहमति से उन्होंने शादी कर ली। शादी के समय रोशनी नाबालिग थी। जिसकी वजह से अर्जुन को सजा हो गयी और वह एक साल तक जेल में रहा। अब उनकी शादी को 10 साल बीत चुके हैं और उनका एक 8 साल का बच्चा भी है।
पति-पत्नी ढाबे में ही अपने बच्चे के साथ रहते थे। बीते शुक्रवार को दोपहर में सामान खरीदने के लिए गुंडरदेही गया था। वापस लौटने पर उसने देखा की उसकी पत्नी की लाश रस्सी से झूल रही है। उसने इसकी सुचना मालिक राजेश स्वर्णकार को दी। उन्होंने पुलिस को बताया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तहक़ीकात में लगी हुई है। उसने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गयी है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Updated on:
01 Dec 2019 05:58 pm
Published on:
01 Dec 2019 05:58 pm
