बिलासपुर

बिलासपुर में दर्दनाक घटना! पति के जाने का दर्द नहीं झेल पाई पत्नी, 4 दिन बाद फांसी लगाकर दे दी जान

Husband Wife Death: बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में पति की करंट से मौत के सदमे में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 4 दिन के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत से परिवार और गांव में मातम पसरा है।

2 min read
बिलासपुर में दर्दनाक घटना (photo source- Patrika)

Wife Suicide Case: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की अचानक मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर का है, जहां एक ही परिवार पर कुछ दिनों के भीतर दो बड़ी त्रासदियां टूट पड़ीं।

ये भी पढ़ें

भिलाई में दर्दनाक घटना! असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Wife Suicide Case: 4 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट की शादी करीब चार साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुई थी। दोनों का परिवार सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि बीते 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया।

पति की मौत के बाद गहरे सदमे में चली गई पत्नी

परिजनों के मुताबिक, पति की मौत के बाद सुनीता पूरी तरह टूट गई थी। वह लगातार गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी। परिवार के लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अंदर ही अंदर गहरे सदमे में थी। मंगलवार देर रात सुनीता ने घर के एक कमरे में जाकर सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Wife Suicide Case: पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार में कुछ दिनों के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत से गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोग इसे बेहद दुखद घटना बता रहे हैं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Updated on:
21 May 2026 01:10 pm
Published on:
21 May 2026 12:53 pm
Also Read
View All