बॉलीवुड

नौसेना दिवस पर होगी ‘जलकन्या’ की भव्य स्क्रीनिंग, पीएम मोदी कर सकते हैं शिरकत

Jalkanya Documentary: नौसेना की शौर्यगाथा पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘जलकन्या’ का प्रीमियर 4 दिसंबर को होना है। पीएम मोदी खास मेहमान रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2025, 5:23 PM IST
Jalkanya documentary Update
नौसेना दिवस पर सजेगा ‘जलकन्या’ का मंच। महिला शक्ति को सलाम करने पहुंचेगे प्रधानमंत्री मोदी। (फोटो सोर्स: एक्स)

Navy Day 2025: इंडियन नेवी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘जलकन्या’ का प्रीमियर 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर होगा। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर जोड़ी संजीव सिवन और दीप्ति सिवन ने किया है। दोनों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर काम करना उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

खास बात यह है कि प्रीमियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) समेत कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इस बार भारतीय नौसेना का नौसेना दिवस समारोह तिरुवनंतपुरम के अरब सागर तट पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

मेकर्स ने दी खास जानकारी

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए संजीव ने कहा कि 'जलकन्या' प्रधानमंत्री के प्रमुख अभियान 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' से प्रेरित है और देश भर की युवा लड़कियों की रचनात्मकता और साहस का जश्न मनाती है।

संजीव ने कहा, "इस परियोजना का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से युवाओं की आवाज को बुलंद करना और साथ ही सशक्तिकरण और समावेश के राष्ट्रीय संदेश को मजबूत करना है।"

इस पहल के तहत देशभर के नौसेना स्कूलों से 25 छात्रों को मुंबई में आयोजित पांच दिवसीय गहन फिल्म निर्माण वर्कशॉप के लिए चुना गया। इसका संचालन देश की कुछ जानी-मानी फिल्म और संगीत हस्तियों ने किया, जिनमें आमिर खान, अनुराग कश्यप, शंकर महादेवन, जावेद जाफरी और ए. श्रीकर प्रसाद शामिल थे।

इसके बाद प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत अनुभवों, सामुदायिक मुद्दों और आकांक्षाओं को दर्शाते हुए अपनी शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ये रचनाएं जलकन्या का मूल आधार हैं, जो इस बात की एक दुर्लभ झलक प्रस्तुत करती हैं कि युवा मन सशक्तिकरण, समानता और परिवर्तन को कैसे देखते हैं।

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से प्रेरित है डॉक्यूमेंट्री

यह डॉक्यूमेंट्री 22 जनवरी, 2015 को शुरू हुए पीएम मोदी के अभियान 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से प्रेरित है। वर्षों से यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में विकसित हुआ है जो समुदायों को बेटियों का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

संजीव ने आगे कहा, "जलकन्या को कहानीकारों की अगली पीढ़ी को पोषित करने के एक मंच के रूप में स्थापित किया जा रहा है। साथ ही इसके जरिए इस अभियान में जुटे लोगों को भी सलामी दी जाएगी।"

बता दें कि संजीव के पिता स्वर्गीय सिवन एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता थे। उनके दिवंगत भाई संगीत सिवन ने सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म योद्धा को डायरेक्ट किया था।

Updated on:
20 Oct 2025, 5:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा