बॉलीवुड

फिर आमिर खान के दिमाग में कौंधा रिमेक का खयाल, इस बार इस हॉलीवुड मूवी पर करेंगे एक्सपेरिमेंट

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। इन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ये फिल्म हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक थी। अब एक बार फिर आमिर खान हॉलीवुड फिल्म पर हाथ आजमाने जा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2022, 1:16 PM IST
aamir khan comes with another hollywood remake film campeones
aamir khan comes with another hollywood remake film campeones

आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी बिग बजट फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) से बड़े पर्दे पर 5 साल बाद वापसी की थी, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही, जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले इसके बायकॉट की जमकर मांग हुई, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने तो मिला। ये फिल्म एक हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रिमेक थी।

फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद एक्टर काफी निराश हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए ब्रेक लिया, लेकिन अब जल्द ही एक्टर वापस लौटने की तैयारी में हैं। एक्टर खाली हाथ नहीं बल्कि एक फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं। मजे की बात ये है कि ये फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म का रिमेक होगी।

आमिर खान के नाम कई बेहतर फिल्में हैं। हालांकि पिछली फिल्म कुछ खास नहीं रही, लेकिन आमिर खान ने हार नहीं मानी और एक बार फिर वो हॉलीवुड की एक फिल्म का रिमेक बनाने का सोच रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म स्पेनिश हिट 'कैंपियन्स' (Campeones) का रिमेक होगी।

यह भी पढ़ें- 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2 में ऋतिक रोशन बनेंगे देव!

2018 में खबर आई थी कि आमिर इस फिल्म के रिमेक की योजना बना रहे हैं और अब मिले अपडेट के अनुसार आमिर खान 'कैंपियन्स' के रीमेक पर काम शुरू करेंगे, जिसकी शूटिंग उन्होंने जनवरी 2023 से करने की सोची है। इस फिल्म के निर्देशन जिम्मेदारी आरएस प्रसन्ना पर है, जिन्होंने 'शुभ मंगल सावधान' का निर्देशन किया था। वहीं इसके संगीत की बात करें तो शंकर-एहसान-लॉय इसपर काम करेंगे।

बता दें कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की हिंदी रीमेक थी, जिसमें आमिर खान के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य, मोना सिंह के साथ-साथ कई बड़े कलाकान नजर आए थे। इस फिल्म को एक्टर और राइटर अतुल कुलकर्णी ने लिखा था और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित किया गया था।

फिल्म को लेकर तेजी से बायकॉट की मांग उठी थी, जिसका असर सीधे मूवी के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन पर पड़ा। दरअसल, लोग आमिर खान के पुराने बयान को लेकर उनसे नाराज थे, जिसमें उन्होंने ‘भारत की बढ़ती असहिष्णुता’ पर अपना बयान दिया था।

यह भी पढ़ें- क्या Brahmastra में किंग खान ही हैं 'देव'?

Published on: